Author: वीरेंद्र भारद्वाज

  • जिलाधिकारी ने परखी मतगणना की तैयारियां

    जिलाधिकारी ने परखी मतगणना की तैयारियां

    देहरादून। कल होने वाली मतगणना को लेकर प्रशासन ने भी तैयारी पूरी कर ली है। जिलाधिकारी आर राजेश कुमार ने
    मतगणना कार्य हेतु जनपद के सर्वे आडिटोरियम हाथीबड़कला में दिए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम में व्यवस्थाओं को परखा।

    जिलाधिकारी ने कहा कि कर्मचारी मतगणना के दौरान दिए गए दायित्व का निर्वहन भारत निर्वाचन आयोग की गाईडलाईन एवं दिशा-निर्देशों का पूरी तरह से पालन करें। साथ ही मतगणना कार्य त्रुटिरहित सम्पादित करने हेतु सभी कार्मिकों परीक्षण को गम्भीरता से लें तथा प्रशिक्षण में मास्टर ट्रैनरो द्वारा बताई जा रही बारिकियों को ध्यानपूर्वक समझते हुए किसी प्रकार की शंका होने पर उसका तत्काल मास्टर ट्रैनरो से समाधान करें। जिससे मतगणना के दिन किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। मतदान तीन प्रकार से किया गया है,जिसमें पोस्टल बैलेट, इलैक्ट्रानिक ट्रांसमीटेड पोस्टल बैलेट तथा ईवीएम की मतगणना की जाएगी। कार्मिकों को तीनों प्रकार की मतगणना के सम्बन्ध में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

    प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर  द्वारा मतगणना हेतु नियुक्त कार्मिकों मतगणना के दौरान निभाये जाने वाले दायित्वों एवं बारीकियों के व्यवहारिक एवं तकनीकि प्रशिक्षण देते हुए सभी पहलुओं के बारे में विस्तार बताया गया। इस अवसर पर मास्टर ट्रैनर एम.एम खान एवं अन्य प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

  • भाजपा ने मतगणना के लिए बनाये कन्ट्रोल रूम

    देहरादून । मतगणना की तैयरियों में जुटी भाजपा ने प्रदेश मुख्यालय एवं जिलो में कंट्रोल रूम बनाए है।

    प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देशानुसार मतगणना को लेकर पार्टी मुख्यालय मे कंट्रोल रूम, मीडिया वार रूम एवं सभी जिलों मे भी कंट्रोल रूम बनाए हैं। साथ ही सभी जिलों मे मतगणना को लेकर किसी प्रकार की समस्याओं के निराकरण एवं समन्वय बनाने के लिए जिला समन्वयक नियुक्त किए हैं। उन्होंने कहा कि मतगणना के लिए सभी अभिकर्ताओं को जरुरी सुझाव दिए गये हैं। ज़िलों मे नियुक्त किए गए समन्वयकों की भी नियुक्ति कर दी गई है।

     

     

  • एग्ज़िट पोल सत्ता के इशारे पर माइंड गेम:रावत

    एग्ज़िट पोल सत्ता के इशारे पर माइंड गेम:रावत

    देहरादून। कांग्रेस के चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा कि कुछ एग्ज़िट पोल के नतीजों ने राज्य के लोगों के माथे पर शिकन डाली है,लेकिन यह सत्तारुढ दल के इशारे पर माइंड गेम खेला जा रहा है। सोशल मीडिया पर जारी बयान में उन्होंने कहा कि लोगों को लग रहा है कि उन्होंने वोट परिवर्तन के पक्ष में दिया तो फिर भाजपा की वापसी कैसे हो रही है। कुछ एग्ज़िट पोल में पार्टी विशेष के लिए 32 से 42 सीट का अनुमान या इस नंबर से यहां तक सीट हासिल करेगी जो कि एग्ज़िट पोल का भी अपमान है। उन्होंने कहा कि जनता ही परिवर्तन की अगुवाई कर रही थी और हमने चुनाव अभियान में यह गहराई से अनुभव किया। रावत ने कहा कि कांग्रेस ने जनता की जरूरतों के मुद्दे पर चुनाव लड़ा इसलिए जनता किसी को सुनना पसंद नहीं कर रही है। उन्होने कहा कि कुछ ऐसी एजेंसी भी जो दूर से भी मित्रता न रखने वाली है वह भी कांग्रेस की सरकार बना रहे है। उन्होंने कहा कि एग्ज़िट पोल एक विधा है और उस पर शंका नहीं,लेकिन एग्ज़िट पोल करवाने वाले किस भावना से करवा रहे है उस पर तो विचार किया जा सकता है।

  • आज गौरव और गर्व से अभिभूत करने वाला दिन:निशंक

    आज गौरव और गर्व से अभिभूत करने वाला दिन:निशंक

    देहरादून। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि आज बेटियां आज हर क्षेत्र में पुरुषो के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर समाज और देश को आगे बढ़ा रही है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि यह दिन उनके लिए दोहरी खुशी वाला हैं।

    डॉ निशंक ने कहा कि अपार गौरव एवं गर्व से अभिभूत करने वाले आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस होने के साथ ही बेटी श्रेयसी निशंक की भारतीय सेना में मेजर पद पर पदोन्नति हुई है।
    देवभूमि उत्तराखंड वीर-प्रसूता भूमि है। यहां औसतन प्रत्येक परिवार से एक व्यक्ति सेना में भर्ती होकर राष्ट्र को अपनी सेवाएं समर्पित करता है। उनके लिए अपार खुशी है कि  बेटी ने देवभूमि की इस स्वर्णिम एवं गौरवपूर्ण परंपरा को आगे बढ़ाया है।

    उन्होंने  उत्तराखंड सहित देश की सभी बेटियों से आह्वान किया  कि वे देश की सेना के साथ ही अन्य सुरक्षा एजेंसियों का भी कैरियर के रूप में चुनाव करें तथा स्वयं अपने को, अपने समाज को और अपने राष्ट्र को गौरवान्वित करने का कार्य करें।

  • नारी ईश्वर की सबसे सुंदर रचना:डॉ सुजाता

    नारी ईश्वर की सबसे सुंदर रचना:डॉ सुजाता

    देहरादून। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोसायटी फॉर हेल्थ एजुकेशन एंड वूमैन इम्पावरमेन्ट ऐवेरनेस सेवा के तत्वाधान में संजय मैटरनिटी सेंटर की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सुजाता संजय ने महिलाओं एवं किशोरियों को सेनेट्री नैपकीन वितरित करते हुए इसके इस्तेमाल से होने वाले फायदे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 2 करोड़ से ज्यादा महिलाएं सेनेट्री नैपकीन की बजाय असुरक्षित साधनों का इस्तेमाल करती हैं। उनमें इन्फेशन और कई गंभीर बीमारियों का कारण बन रहा है। मजबूरी में ज्यादातर लड़कियां हर माह पांच दिन स्कूल से छुट्टी पर रहना पसंद करती है।

    डॉ. सुजाता संजय ने बताया कि पिछले आठ सालों से महिलाओं को निःशुल्क सेनेटरी नैपकिन वितरित कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं में पीरियड्स को लेकर बहुत सन्कोच है और कुछ महिलाएं तो इसे कुदरत का प्रकोप भी मानती हैं और भगवान का अभिशाप भी। लेकिन जब हमें समझाया गया यह अभिशाप नहीं बल्कि एक शारीरिक प्राकृतिक प्रक्रिया है जो भगवान की देन है, इसमें घबराने और शर्म जैसी कोई बात नहीं है। लेकिन अगर सफाई नहीं रखेंगी तो बार-बार बीमार होंगी और यहीं से सेनेट्री नैपकीन देने की शुरूआत हुई। लगभग आठ वर्षो से डॉ. सुजाता संजय द्वारा 2000 हजार से भी ज्यादा सेनेट्री नैपकीन वितरित कर चुकी हैं जिसका सारा खर्च वह खुद वहन करती हैं।
    डॉ. सुजाता संजय बस्तियों में जाकर महिलाओं को सेनेट्री नैपकीन निःशुल्क उपलब्ध करा रही हैं इसके साथ ही महिलाओं से बात करती हैं और नैपकिन को उपयोग करने की सलाह देती हैं जबकि शुरूआत में झुग्गी झोपडियों में रहने वाली महिलाओं ने सेनेट्री नैपकीन लेने से मना करती थी, क्योंकि उनका मानना था कि महावारी के समय कपड़ा ही सही होता है। सेनेट्री नैपकीन खरीदने के लिए उनके पास पैसे भी नहीं होते और उन्हें मर्दों से शर्म भी आती है। कई महिलाओं ने तो यहां तक कह दिया कि यह पैड बीमारी का घर होते हैं और हम इसका उपयोग नहीं करेंगे। लेकिन डॉ. सुजाता संजय ने हार नहीं मानी और वह लगातार सेनेट्री नैपकीन लेकर उनसे संपर्क करती रही, धीरे-धीरे उन्हें समझाया और जागरूक किया।
    डॉ. सुजाता संजय ने बताया कि 70 प्रतिशत महिलाएं एवं लड़कियां आर्थिक तंगी के कारण सेनेट्री नैपकीन उपयोग नहीं कर पाती हैं, भारत के अत्यंत पिछड़े इलाकों में महिलाएं सेनेट्री पैड की जगह कपड़े का प्रयोग करती है, इस अस्वच्छता के कारण ग्रामीण महिलाओं को विभिन्न संक्रमण हो जाते हैं, जिनसे भारत में सरवाइकल कैंसर के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। मासिक चक्र अलग-अलग होता है। ज्यादातर स्त्रियों को भी चार-पाँच दिन तक रक्त जाता है। यह क्रम हर एक स्त्री में अलग-अलग होता है किन्तु एक बार जो क्रम बने वही जारी रहना चाहिए। तभी मासिक चक्र को सही कहा जाता है।
    डॉ. सुजाता संजय को उत्कृष्ट सामाजिक एवं चिकित्सीय सेवाओं को देने के लिए वर्ष 2016 में भारत की 100 सशक्त महिलाओं में चुनकर राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

     

  • हरिपुर डकैती कांड में 3 शातिर डकैत गिरफ्तार

    देहरादून। रायवाला पुलिस व एसओजी ग्रामीण की संयुक्त टीम ने हरिपुर कला क्षेत्र मे हुई डकैती का खुलासा करते हुए घटना मे संलिप्त 3 बदमाशों गिरफ्तार कर लिया है। घटना का खुलासा करने वाली  पुलिस टीम को पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा 25000 (पच्चीस हजार) रूपये ईनाम की घोषणा की गयी है।

    15 फरवरी को पूजा कश्यप पुत्री रमेश कश्यप निवासी हरिपुर कला, थाना रायवाला ने थाना रायवाला में तहरीर दी कि  14 फरवरी को वह अपने परिवार के साथ अपने घर गंगा कालोनी हरिपुरकलां पर मौजूद थी तो देर रात्रि के आसपास 3-4 अज्ञात लोग घर का गेट तोडकर अंदर घुस गये और उनकी माताजी रामरती देवी के साथ मारपीट कर उनके कान से सोने के कुंडल खींचकर छीन लिये तथा आलमारी मे रखी पायल, नाक की पिन और घर का कुछ सामान व 10 हजार रू0 लूट कर भाग गये। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज चैक करने पर पता लगा कि घटना को 04-05 व्यक्तियो द्वारा अंजाम दिया गया है।

    थाना रायवाला में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। आसपास व हाइवे रोड, की फुटेज चैक की गयी तो स्थानीय स्तर पर पुराने अपराधियो के सत्यापन की कार्यवाही  की गयी। 7 मार्च को चौकी क्षेत्र हरिपुरकला में चैकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हरिपुरकला क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व हुई डकैती मे संलिप्त जिन लोगों की पुलिस को तलाश है, उनमे से तीन लोग प्लेटिना मोटरसाइकिल से मोतीचूर फाटक की तरफ गये हैं। लेकिन उनको ये नही पता कि रेलवे  द्वारा  रास्ता स्थाई रूप से बन्द कर दिया गया है इसलिये उनको वापसी में पकड़ा जा सकता है । पुलिस टीम मुखबिर के साथ उस स्थान पर पंहुची तथा फाटक की तरफ से आती मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया तो उस पर बैठे 03 लोग घबराकर मोटर साइकिल को मोड़ने के प्रयास में फिसलकर गिर गये जिनको पुलिस टीम द्वारा घेरेबन्दी कर पकड़ लिया’।

    आरोपियों ने अपने नाम नौशाद पुत्र बॉबीनाथ नि. सपेरा बस्ती घोसीपुरा थाना पथरी हरिद्वार उम्र-20 वर्ष, अक्षय पुत्र सेवक नाथ सपेरा बस्ती घोसीपुरा थाना पथरी हरिद्वार उम्र-21 वर्ष’, शरण नाथ पुत्र जमीनाथ नाथ नि0 सपेरा बस्ती हरिपुरकलां थाना थाना रायवाला उम्र-29 वर्ष’ बताया । उपरोक्त तीनों की तलाशी लेने पर उनके पास से हरिपुर कला क्षेत्र मे हुई डकैती का माल बरामद हुआ।

    पूछताछ में आरोपियों द्वारा बताया गया कि वह पांचो आपस मे रिश्तेदार हैं और दिनांक 14 फरवरी को चुनाव वाले दिन झाबर, जो शरणनाथ का सगा भाई है, हमारी झोपडी मे आया और उसने हमें बताया कि एक बुजुर्ग महिला है जो कि अकेले रहती है और उसके पास वहुत सारा पैसा व जेवरात हैं। इस पर हम चारों नौशाद, अक्षयनाथ, कोहिनूर उर्फ मोटा, झाबरनाथ हरिद्वार से आये और हरिपुरकला में शरणनाथ के घर पर रूके। देर रात्रि के समय डकैती की योजना बनाकर हम जंगल के रास्ते उस घर पर पहुंचे, घर में कोई भी पुरूष नहीं होने के कारण हमने घर के दरवाजे को धक्का मारकर खोल दिया । कोहिनूर उर्फ मोटा व झाबर घर के बाहर ही रूककर नजर रख रहे थे । फिर हम तीनों ने घर में घुसकर महिलाओं को बन्धक बनाकर एक-दो महिलाओं से बिछुए, चैन तथा कानों के कुण्डल छीन लिए तथा घर में बक्से के अन्दर पन्नी में रखे कुछ रूपये व कागजात उठाकर हम पांचो जंगल के उसी रास्ते से भाग गये व रात भर शरणनाथ की झोपडी मे रूकने के बाद अगले दिन सुबह वहां से पथरी हरिद्वार चले गये। डकैती की घटना में शामिल अन्य आरोपी कोहिनूर उर्फ मोटा व झाबर के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर  द्वारा बताया गया कि उन्हें उन दोनो के सम्बन्ध में कोई जानकारी नहीं है।

    आरोपियों ने बताया कि वह मोटर साइकिल से ऐसे स्थानो की रैकी करते थे जो एकांत मे या रिहायशी स्थानो से दूर हों, या जिन घरों मे पुरूष न हों। आरोपी ऋषिकेश , देहरादून, मोतीचूर ,हर्रावाला जाकर ऐसे स्थानों की तलाश करते थे और वहीं आसपास झाडियों मे छुप जाते थे व मौका मिलते ही घर में घुसकर डकैती की घटनाओं को अंजाम देते थे। मामले में कोहिनूर उर्फ मोटा पुत्र शिब्बू नाथ नि. सपेरा बस्ती घोसीपुरा, थाना पथरी हरिद्वार तथा  झाबर पुत्र जमीनाथ सपेरा बस्ती घोसीपुरा थाना पथरी, हरिद्वार वॉन्टेड है।

    मॉल बरामदगी

    01- 01 जोड़ी कान के कुण्डल पीली धातु
    02- 02 जोड़ी बिछुए सफेद धातु,
    03- 01 चैन सफेद धातु,
    04- एक आधार कार्ड
    05- एक पैन कार्ड
    06- मो0सा0 सं0: यूके-08- एआर -5448

     

    पुलिस-टीम :

    01- श्री भुवन चंद पुजारी, थानाध्यक्ष रायवाला

    02- उ0नि0 धनंजय सिंह

    03- उ0नि0 नीरज त्यागी
    04- उ0नि0 ज्योति प्रसाद उनियाल
    05- कानि0 755 ना0पु0 कृष्ण प्रकाश
    06- कानि0 606 ना0पु0 कुलदीप
    07- कानि0 228 ना0पु0 प्रदीप गिरी
    08- का0 78 सुबोध नेगी

    (एसओजी देहात)

    1- उ0नि0 ओमकांत भूषण (प्रभारी एसओजी)
    2- का0 1185 नवनीत नेगी
    3- का0 823 मनोज कुमार
    4- का0 1720 सोनी कुमार

  • लूट की कोशिश का पर्दाफाश,अंतराज्यीय गिरोह का शातिर दिल्ली से गिरफ्तार

    लूट की कोशिश का पर्दाफाश,अंतराज्यीय गिरोह का शातिर दिल्ली से गिरफ्तार

    देहरादून। कोतवाली पुलिस ने  प्रिंस चौक स्थित Muthoot Finance Gold Loan में हुई लूट के प्रयास में अन्तर्राज्जीय गिरोह के एक शातिर को  दिल्ली से गिरफ्तार किया है। घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पुलिस उपमहानिरीक्षक  द्वारा 25000/- (पच्चीस हजार) रूपये ईनाम की घोषणा की गयी है।

    20 जनवरी को  मध्य रात्रि Muthoot Finance Gold Loan शाखा की सुरक्षा में नियुक्त गार्ड को बंधक बनाकर बदमाशों ने मुख्य चैनल गेट व अन्य तालों को तोडकर Muthoot Finance Gold Loan के स्ट्रांग रूम में घुसकर स्ट्रांग रूम को गैस कटर व अन्य उपकरणों के माध्यम से काटने का प्रयास किया गया। लूट के प्रयास की घटना के सम्बन्ध में  ऋषिपाल सिह, मैनेजर *Muthoot Finance Gold Loan शाखा प्रिंस चौक द्वारा थाना कोतवाली में दर्ज कराया गया।

    जांच में जुटी पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन कर सीसीटीवी फुटेजों को चैक किया तथा एसओजी टीम द्वारा सर्विलांस के माध्यम से भी घटना में संलिप्त गैंग को ट्रेसआउट करने हेतु सभी बिन्दुओं पर काम किया गया।  8 मार्च को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली की घटना में लिप्त संगठित गैंग का एक आरोपी चेन्नई से दिल्ली आने वाला है। मुखबिर की इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी इस्तक आलम पुत्र हसीमुदीन निवासी नारायणपुर पश्चिमी हसनटोला थाना राजमहल जिला साहिबगंज झारखण्ड को 7 मार्च की रात्रि दिल्ली निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पूछताछ में  घटना में 10 आरोपियों के सम्मिलित होने की बात बताई। इस्तक द्वारा बताया गया कि हम झारखण्ड के पांच लोग  शाहिद शेख पुत्र सिकन्दर शेख निवासी नारायणपुर पश्चिमी हसनटोला थाना राजमहल जिला साहिबगंज झारखण्ड,  असरूद्दीन शेख पुत्र खुर्शीद हाजी निवासी नेकवा टोला थाना राजमहल जिला साहिबगंज झारखण्ड, शमीम पुत्र तसरूद्दीन निवासी लक्ष्मीपुर मस्तन नगर थाना राजमहल जिला साहिबगंज झारखण्ड तथा जाकिर सुनार  निवासी नेकवा टोला थाना राजमहल जिला साहिबगंज झारखण्ड और वह मिलकर ऐसे ही बैंकों, बडी-बडी दुकानों में घुसकर गैस कटरों, गैस सिलेण्डरों व अन्य औजारों के माध्यम से शटर, तिजौरी आदि काटकर लूट डकैती जैसी घटनाओं को अंजाम देते है। उनके गैंग में कुछ नेपाली व्यक्ति भी शामिल है। नेपाली व्यक्ति हमने इसलिए शामिल किये है क्योंकि नेपालियों पर किसी को शक नहीं होता। नेपाली लोग देश के हर कौने मेें चौकीदारी का काम करते है और भारत में सभी लोग इन पर विश्वास करते है। नेपाली लोग स्थान चिन्हित कर उस स्थान पर चौकीदारी का काम करने के बहाने उस स्थान की पूरी रैकी कर लेते है और रैकी करने के बाद वह हमें उस स्थान की पूरी सूचना देते है। फिर हम लोग वहां जाकर घटनास्थल के आसपास किसी होटल/धर्मशाला में कमरा लेकर ठहरते है और घटनास्थल व उसके आस-पास के क्षेत्रों का मुआयना करने के उपरान्त योजना के अनुसार हम सभी लोग मिलकर गैस कटर व अन्य औजारों के माध्यम से घटना को अंजाम दे देते है। घटना करने में हम लोग अपने किसी वाहन का इस्तेमाल नही करते है। घटना को अंजाम देने के लिए हम लोग घटनास्थल पर अलग-अलग पहुँचते है और आपस में मात्र व्हाटस अप कॉल से ही बातचीत करते है। घटना करने के लिए हम लोग वहीं आसपास क्षेत्र में पडने वाली किसी दुकान से गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेण्डर, पेचकस आदि सामान खरीदते है। घटना करने के बाद हम लोग लोकल वाहनों से भाग जाते है। हमारा घटना करने का कोई चिन्हित क्षेत्र नहीं है। हम देश के किसी भी कोने पर घटना को अंजाम दे देते है। हमने दिल्ली, मुम्बई तथा उत्तराखण्ड के बाद अब चेन्नई में घटना करने की योजना बनायी थी, जिसके लिए मैं चेन्नई गया हुआ था। 20 जनवरी की रात भी सभी योजना के अनुसार प्रिंस चौक स्थित Muthoot Finance Gold Loan में घुसे तथा उसकी सुरक्षा में नियुक्त गार्ड को बंधक बनाने के बाद हमने चैनल गेट एवं अन्य तालों को तोडकर Muthoot Finance Gold Loan के स्ट्रांग रूम में घुसकर तथा स्ट्रांग रूम को गैस कटर व अन्य उपकरणों के माध्यम से काटने का प्रयास किया था। लेकिन हम उसके स्ट्रांग रूम को काट नहीं पाये थे। गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेण्डर, पेचकस आदि सामान वहीं छोडकर हम सभी मौके से भाग गये थे। Muthoot Finance Gold Loan की इस घटना के लिए हमने घटनास्थल के बराबर के एक रिदिम बार में काम करने वाले एक नेपाली गणेश बहादुर को रेकी पर लगाया था, जिसके साथ राम बहादुर भी इस रेकी में शामिल था। इस घटना में इस्तियाक आलम और साहिद हमारे गैंगलीडर, शाहिद और असरूद्दीन शेख हमारे फाइनेंसर तथा शमीम मिस्त्री गैस कटिंग के काम का अच्छा जानकार तथा जाकिर जिसे सोने की अच्छी पहचान है, शामिल थे।

    प्रकाश में आये आरोपी

    1- शाहिद शेख पुत्र सिकन्दर शेख निवासी नारायणपुर पश्चिमी हसनटोला थाना राजमहल जिला साहिबगंज झारखण्ड
    2- असरूद्दीन शेख पुत्र खुर्शीद हाजी निवासी नेकवा टोला थाना राजमहल जिला साहिबगंज झारखण्ड
    3- शमीम पुत्र तसरूद्दीन निवासी लक्ष्मीपुर मस्तन नगर थाना राजमहल जिला साहिबगंज झारखण्ड
    4- जाकिर सुनार पुत्र नामालूम निवासी नेकवा टोला थाना राजमहल जिला साहिबगंज झारखण्ड
    5- संतोष ऐडी निवासी नेपाल
    6- इशोर बहादुर निवासी नेपाल
    7- राम बहादुर थापा निवासी नेपाल
    8- गणेश बहादुर थापा निवासी नेपाल
    9- वीरेन्द्र साउद निवासी नेपाल

    बरामद सामान

    1- चार ऑक्सीजन गैस सिलेण्डर
    2- एक गैस एल0पी0जी0 सिलेण्डर
    3- एक गैस कटर
    4- एक रेग्युलेटर
    5- एक हथौडी
    6- दो सब्बल
    7- एक छैनी
    8- गैस सिलेण्डर की चाबी
    9- दो पेचकस
    10- चार आरी
    11- गैस पाइप

    पुलिस टीम 

    1-  कैलाश चन्द्र भट्ट, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली नगर देहरादून
    2-  कुलवन्त सिंह वरिष्ठ उपनिरीक्षक, कोतवाली नगर देहरादून
    3-  संजय रावत, चौकी प्रभारी लक्ष्मण चौक, कोतवाली नगर देहरादून
    4-  संदीप सिंह, चौकी प्रभारी लक्खबाग, कोतवाली नगर देहरादून
    5-  849 लोकेन्द्र उनियाल कोतवाली नगर देहरादून
    6- कानि0 108 दीपक पंवार
    7- कानि0 516 राजेश कुमार
    8- कानि0 1119 सुरेन्द्र
    9- कानि0 378 प्रदीप

    एसओजी टीम 

    1-  खुशी राम पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक, एस0ओ0जी0 देहरादून
    2- कानि0 अरशद, एसओजी देहरादून
    3- कानि0 आशीष, एसओजी देहरादून
    4- कानि0 किरन, एसओजी देहरादून

  • स्कूलों में मध्यान्ह भोजन के लिए गाइडलाईन जारी

    देहरादून। शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में मध्यान्ह भोजन के लिए गाइडलाईन जारी कर दी है। अब स्कूल में भोजनमाताओं को विद्यालय में प्रवेश करते हुए हाथों को सैनिटाईज करने व अच्छी तरह से धुलवाने के उपरान्त प्रवेश दिया जाऐगा। इसके अलावा रसोई घर में प्रयोग किये जाने वाले बर्तनों तथा खाद्यान्न भोज्य पदार्थों को इस्तेमाल करने से पूर्व अच्छी तर से साफ किया जायेगा। सरकार ने पहले से चल रही मध्याह्न भोजन योजना यानी एमडीएम योजना का नाम बदलकर पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना कर दिया है।

    हर तरह की पारदर्शिता के रसोईयों, खाना पकाने वाले सहायकों का मानदेय प्रत्यक्ष नकद अंतरण डीबीटी के माध्यम से दिया जाएगा। इसके अलावा स्कूलों को भी डीबीटी के माध्यम से राशि उपलब्ध करायी जाएगी। इससे इस योजना में किसी भी प्रकार की अनियमितता की गुंजाइश नहीं बचेगी। इसके लिए सरकार जो बच्चे सरकारी स्कूलों में पढऩे के लिए जाते हैं, उनके लिए यह योजना शुरू की जाएगी। इसका नाम प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना रखा गया है। सरकारी स्कूलों में जाने वाले विद्यार्थियों के साथ सरकार से सहायता प्राप्त स्कूलों में भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा। बच्चों की पढ़ाई के साथ उनका पोषण भी सुनिश्चित करने के लिए यह नई योजना शुरू की जा रही है। इससे स्कूलों में गरीब छात्रों की उपस्थिति बढ़ेगी और उनके शिक्षा और पोषण का विकास होगा। इस योजना के जरिये शिक्षा में ‘सोशल और जेंडर गैप समाप्त करने में भी मदद मिलेगी।

     

     

  • चीला पावर हाउस के पास गंगा में डूबे 02 युवक

    चीला पावर हाउस के पास गंगा में डूबे 02 युवक

    एसडीआरएफ की सर्चिंग जारी

    देहरादून। चीला पावर हाउस के पास गंगा में 2 युवको के डूबने की खबर से हड़कंप मच गया। देर शाम एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि 02 लड़के चीला पावर हाउस में डूब गए है, जिनकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से उपनिरीक्षक कविंद्र सजवाण के नेतृत्व में टीम मय राफ्ट व आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गई और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

    बताया जाता है कि 4 लड़के दिल्ली नजफगढ़ से यहां घूमने आए थे,जिनमे से 02 लड़को का अचानक पैर फिसल जाने के कारण,वे गंगा नदी में डूब गए। एसडीआरएफ टीम का सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन आरम्भ जारी है।  लापता युवको के अभी तक का कोई सुराग नही लग पाया है। लापता युवको में  पंकज पुत्र अनूप सिंह , द्वारिका दिल्ली, उम्र – 25 तथा प्रमोद पुुत्र विनोद कुमार, नजफगढ़, उम्र 25 है।

  • विधायक खरीद फरोख्त पर भाजपा कांग्रेस में बढ़ी तल्खी

    विधायक खरीद फरोख्त पर भाजपा कांग्रेस में बढ़ी तल्खी

    देहरादून। मतगणना से पूर्व भाजपा नेताओं के उतराखंड दौरे और दल बदल की आशंका जैसे सवालों के बाद दोनों के बीच तल्खियां बढ़ने लगी है। कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत के बयांन पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पलटवार किया है। पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बना रही है और इसकी जरुरत नहीं है। उन्होंने कहा कि हरीश रावत खुद चुनाव हार रहे है और जनता ने उन्हें माफ़ नहीं किया है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की सदस्य संख्या 60 के आसपास होगी।

    पार्टी के प्लान के बारे में उन्होंने कहा कि पार्टी के प्लान A में भाजपा की सरकार बनेगी तो B में मुख्यमंत्री शपथ लेगा और C में मंत्रिमंडल शपथ लेगा।
    गौरतलब है कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कल पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. निशंक और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत अन्य नेताओं से मुलाकात की थी। इसके बाद कांग्रेस में सुगबुगाहट शुरू हो गई। हरीश रावत ने ट्वीट कर विधायक खरीदो अभियान के एक सिद्धहस्त भाजपाई नेता के आगमन जैसे सम्बोधन कर सावधान रहने की बात कही। उन्होंने ट्वीट में विजयवर्गीय को निशाने पर लिया है। माना जा रहा है कि मतगणना तक तल्खियों का दौर और तेज होगा।