Author: वीरेंद्र भारद्वाज

  • जीओ टावर धोखाधड़ी का मास्टरमाइंड अरेस्ट

    जीओ टावर धोखाधड़ी का मास्टरमाइंड अरेस्ट

    देहरादून। एसटीएफ और  साइबर क्राईम ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत रिलायन्स जीओ टॉवर लगाकर लाभ कमाने के नाम पर 14 लाख की धोखाधडी करने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी मनीष कुमार को  कोलकत्ता पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 13 फर्जी सिम कार्ड 7 डेबिट कार्ड कई इलेक्ट्रॉनिक एक्विपमेंट हुए बरामद किए गये। इसके अलावा मामले में संलिप्त अन्य दो आरोपियों को  नोटिस तामील किए गये हैं।

     

    साइबर ठग आम जनता से दूरभाष के माध्यम से सम्पर्क कर लाभ कमाने का लालच देकर लाखों रुपये की धोखाधडी की जा रही है । एक मामले में शिकायतकर्ता अतर सिंह पुत्र स्व. जटी सिंह निवासी विकास लोक कालोनी लेन नं. 1 रायपुर के साथ  घर पर रिलायन्स जीओ का टॉवर लगाने की स्कीम बताकर लाभ कमाने का लालच देकर 14,00,000/- रुपये विभिन्न बैक खातो में जमा कराने की रिपोर्ट दर्ज की गयी।साइबर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच में पता लगा कि आरोपियों द्वारा फोन के माध्यम से सम्पर्क कर रिलायन्स टॉवर लगाने के नाम पर लाभ कमाने का लालच देकर धोखाधडी की गयी ।

    धनराशि जो भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बडोदा व बन्धन बैंक के खाते में प्राप्त की गयी थी उसके खाताधारक की जानकारी प्राप्त की गयी।  खाताधारक के सम्बन्ध में साक्ष्य एकत्रित करते हुये  मनीष कुमार दास पुत्र माधव कृष्ण दास 31 वर्ष वर्तमान पता रोहरा लेजेंड फ्लैट 4 सी चौथी मंजिल गौरंगा नगर न्यू टाउन कोलकाता (पश्चिम बंगाल) स्थाई पता ग्राम तेलनपाली पोस्ट/थाना बनहर पाली जिला झारसुगुडा ओडिसा को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया व अन्य आरोपी दूध कुमार हलदर पुत्र अमरेन्द्र हलदर निवासी ग्राम आटापारा पोस्ट धोपाहाट कृष्णपुर थाना मन्दिर बाजार जिला सुन्दरवन कोलकत्ता पश्चिम बंगाल उम्र 38 वर्ष व पूजा चक्रवर्ती पुत्री सजल चक्रवर्ती निवासी म0नं0 5ए तरुलिया 1 लेन पोस्ट ऑफिस कृष्णापुर थाना न्यू टाउन कोलकत्ता पश्चिम बंगाव उम्र 26 वर्ष को घटना में संलिप्तता के आधार पर  41(क) का नोटिस तामील कराया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उसने अपनी महिला मित्र पूजा चक्रवर्ती को एक डायरी दी गयी जिसमें उसके द्वारा लोगों को फोन कर रिलायन्स टावर लगाने की स्कीम का झांसा देकर अपने जाल में फँसाया जाता व प्राप्त धनराशि को घटना में प्रकाश में आये आरोपी दूध हलदर के खातों का प्रयोग कर धनराशि को प्राप्त किया गया ।

    प्रभारी एसटीएफ ने जनता से अपील की कि वह सोशल मीडिया के इस्तेमाल में सावधानी बरतें। किसी भी अंजान व्यक्ति / महिला की रिक्वेस्ट स्वीकार न करें । किसी भी प्रकार के उपहार/ लक्की ड्रॉ, डिस्काउन्ट, लॉटरी, पॉलिसी में बोनस के प्रलोभन में न आयें ।  मोबाइल टावर के नाम पर झूठी कहानी पर ऐसे विश्वास ना करें | कोई भी शक होने पर तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन को सम्पर्क करें । वित्तीय साईबर अपराध घटित होने पर तुरन्त 1930 नम्बर पर सम्पर्क करें ।

     

  • फिलिस्तीन में भारतीय राजदूत मुकुल आर्य का निधन

    फिलिस्तीन में भारतीय राजदूत मुकुल आर्य का निधन

    दिल्ली/देहरादून। फिलिस्तीन  में भारत के राजदूत मुकुल आर्य  का निधन हो गया है। आर्य दूतावास के अंदर मृत पाए गए। मुकुल आर्य फिलिस्तीन के रमल्ला स्थित भारतीय एंबेसी  में तैनात थे। मुकुल आर्य के निधन पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शोक जताया है। 2008 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी मुकुल आर्य ने इससे पहले काबुल और मॉस्को में भारतीय दूतावासों में तैनात रहे।

  • निशंक-विजयवर्गीय की गुफ़्तगू,भाजपा दिग्गजों की आमद शुरू

    निशंक-विजयवर्गीय की गुफ़्तगू,भाजपा दिग्गजों की आमद शुरू

    देहरादून। चुनाव नतीजों से पहले भाजपा के केंद्रीय नेताओं की उतराखंड आमद शुरू हो हई है। 7 मार्च को पार्टी के चुनाव प्रभारी तथा प्रदेश प्रभारी सहित कई वरिष्ठ नेता उतराखंड पहुचेंगे।

    दूसरी ओर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय और पूर्व केंद्रीय मंत्री डा० रमेश पोखरियाल निशंक की डॉ. निशंक के आवास पर हुई भेंट में कई विन्दुओ पर चर्चा हुई। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के राजनितिक परिदृश्य सहित कई विषयो पर गहन मंत्रणा की। कैलाश विजयवर्गीय चुनाव प्रबंधन से लेकर सरकार गठन तक पार्टी में अहम भूमिका का निर्वहन करते रहे है। हालांकि कांग्रेस भाजपा नेताओं की सक्रियता को लेकर आशंका जताने लगी है।

  • लाखों की नकली करेंसी के साथ महिला समेत 2 गिरफ्तार

    लाखों की नकली करेंसी के साथ महिला समेत 2 गिरफ्तार

    देहरादून। चकराता पुलिस ने नकली करेंसी के साथ एक महिला सहित 2 लोगो को गिरफ्तार किया है। आरोपी नकली नोट चलाने का धंधा करते हैं और इसी सिलसिले में क्षेत्र में आये थे। आरोपियों के पास से  334 भारतीय जाली करेन्सी (नकली नोट) 2000रूपये के कुल 668000 रूपये व 148 असली नोट 500रूपये, 200रूपये, 100रूपये,50रूपये के कुल 80020रूपये बरामद किए गए हैं।

    पुलिस को मुखबिर से क्षेत्र में नकली नोट चलाने वाले लोगों की जानकारी मिली। पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी। चकराता गेट पर एक वाहन संख्या DL7CS-3439 ब्रेजा कार को रोककर चैक किया तो वाहन में एक पुरूष व एक महिला सवार थे।  तलाशी व सख्ती से पूछताछ में दोनो के पास से 334 नकली नोट 2000रूपये के कुल 668000रूपये व 148 नोट असली 500रूपये,,200रूपये,100रूपये 50रूपये के कुल 80020रूपये बरामद हुये।

    पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह आपस में दोस्त हैं। उनके द्वारा पूर्व में भी कुछ महीने पहले नकली नोटों को दुकानदारों और मॉल आदि में चलाया गया है। आज दोबारा नकली नोटों को चलाने चकराता आये थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपियों ने बताया कि वह नकली नोट दिल्ली से लाते है। आरोपियों की पहचान बहार अहमद पुत्र निहाल अहमद निवासी B146/10 स्ट्रीट न0-20 सुभाष मौहल्ला नजदीक डीटीसी डिपो नार्थ गौडा गढी मेहू भजनपुरा उत्तर पूर्वी दिल्ली उम्र-51 वर्ष और प्रेमलता पुत्री स्व सूरत सिंह निवासी 5 श्रीराम रोड़ अलीपुर रोड़ सिविल लाईन मेट्रो स्टेशन के पास सिविल लाइन्स उत्तरी दिल्ली उम्र-42 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी ले रही है।

  • स्कूल बिना मान्यता के चलते रहे और अफसर सोए रहे,कैग रिपेार्ट में चौंकाने वाले खुलासे

    स्कूल बिना मान्यता के चलते रहे और अफसर सोए रहे,कैग रिपेार्ट में चौंकाने वाले खुलासे

    शिक्षा विभाग में महालेखाकार (लेखा परीक्षा)-कैग ने आर्थिक अनियमितता के मामले तो पकड़े ही हैं। साथ ही स्कूलों के अनुदान, मान्यता देने में अफसरों की लापरवाही के भी कई केस पाए। शिक्षा अफसरों ने अशासकीय स्कूलों को अनुदान देने में नियमों को ताक पर रखा ही साथ ही बिना मान्यता चल रहे स्कूलों की तरह से भी आंखे मूंदे रखी वर्ष 2011 से अब तक की विभिन्न आडिट आपत्तियों पर अफसरों के उदासीन रूख पर कैग की नाराजगी के बाद धीरे धीरे शिक्षा विभाग की पोल खुल रही है।

    बेसिक-माध्यमिक शिक्षा विभाग के साथ ही समग्र शिक्षा अभियान के भी कई पुराने मामलों से परते हट रही हैं। समग्र शिक्षा अभियान के एसपीडी बंशीधर तिवारी ने भी सभी जिला परियोजना अधिकारियों को  कैग द्वारा उठाए गए 190 से ज्यादा मामलों की लिस्ट भेजी हैं। परियोजना अधिकारियों से सभी मामलों में तत्काल वस्तुस्थिति की रिपोर्ट देने को कहा है।

  • विधानसभा चुनाव 2022:जीतने के बाद प्रत्याशी नहीं निकाल पाएंगे विजय जुलूस

    विधानसभा चुनाव 2022:जीतने के बाद प्रत्याशी नहीं निकाल पाएंगे विजय जुलूस

    उत्तराखंड विधानसभा चुनावों की मतगणना में अब पांच दिन ही शेष बचे हए हैं। इसी के साथ चुनाव मशीनरी और प्रत्याशियों ने मतगणना की तैयारी तेज कर दी हैं। हालांकि विजयी प्रत्याशी अब भी विजय जुलूस नहीं निकाल पाएंगे। निर्वाचन आयोग ने आठ जनवरी को चुनाव आचार संहिता की घोषणा के साथ ही मतगणना तक के लिए गाइडलाइन जारी कर दी थीं।

    इसमें राजनैतिक गतिविधियों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं, जिसमें विजय जुलूस में भीड़ जोड़ना भी शामिल है। अब आयोग हालांकि अन्य गतिविधियों में काफी ढील दे चका है। लेकिन विजय जुलूस के मामले में अभी छूट नहीं मिली है। इधर, आयोग ने मतगणना के लिए विशेष पर्यवेक्षक के तौर पर दूसरे राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों की भी तैनाती की है।

    जो मतगणना से एक दिन पहले अपने अपने जिले के मतगणना केंद्रों पर पहुंच जाएंगे। स्ट्रांग रूम की सील पर्यवेक्षकों की निगरानी में ही खोली जाएगी। साथ ही पूरी मतगणना समाप्त होने तक उक्त अधिकारी मतगणना केंद्रों पर ही मौजूद रहेंगे। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप शाह ने बताया कि मतगणना के लिए सभी आरओ को आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

  • कोरोना घोटाला:कुंभ फर्जीवाड़े में याचिकाकर्ता प्रति शपथ पत्र पेश करें: हाईकोर्ट

    कोरोना घोटाला:कुंभ फर्जीवाड़े में याचिकाकर्ता प्रति शपथ पत्र पेश करें: हाईकोर्ट

    हाईकोर्ट नैनीताल ने कुंभ मेले में कोरोना टेस्टिंग के फर्जीवाड़े में लिप्त मैक्स कॉरपोरेट सर्विसेज के सर्विस पार्टनर शरत पंत और मलिका पंत की ओर से दायर जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए एक सप्ताह में प्रति शपथ पत्र पेश करने को कहा है। अगली सुनवाई के लिए 11 मार्च की तिथि तय की है। सुनवाई न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की एकलपीठ में हुई।

    शरत पंत और मलिका पंत की ओर से मामले में जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दायर किया गया। इसमें कहा गया है कि वे मैक्स कॉर्पोरेट सर्विसेस में एक सर्विस प्रोवाइडर हैं। परीक्षण व डेटा प्रविष्टि के दौरान मैक्स कॉर्पोरेट का कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। इसके अलावा परीक्षण व डेटा प्रविष्टि का सारा काम स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की निगरानी में किया गया था।

  • Covid-19:उत्तराखंड में टूट रहा कोरोना का दम, आज मिले 48 नए पॉजिटिव

    Covid-19:उत्तराखंड में टूट रहा कोरोना का दम, आज मिले 48 नए पॉजिटिव

    उत्तराखंड में शनिवार को कोरोना के 48 नए मरीज मिले और 40 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। इसके बाद राज्य में तीसरी लहर में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 91591 हो गई है। जबकि 537 एक्टिव मरीज रह गए हैं। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा में चार, चम्पावत में तीन, देहरादून में 17, हरिद्वार में 10 केस सामने आए।

    जबकि, नैनीताल में दो, पौड़ी में एक, पिथौरागढ़ में एक, रुद्रप्रयाग में चार, टिहरी में तीन और उत्तरकाशी में तीन मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य की विभिन्न लैब से 6704 मरीजों की सैंपल रिपोर्ट आई जबकि 7229 मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 0.71 प्रतिशत जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 96 प्रतिशत के करीब पहुंच गई है। शनिवार को राज्य में 11 हजार से अधिक लोगों को कोरोना रोधी टीके की डोज लगाई गई।
  • यूक्रेनी गर्लफ्रेंड से शादी करने वाले बिहार के राकेश की फिल्मी है कहानी, बंकर में फंसे

    यूक्रेनी गर्लफ्रेंड से शादी करने वाले बिहार के राकेश की फिल्मी है कहानी, बंकर में फंसे

    सिर्फ भारतीय छात्र ही नहीं, ऐसे कई अन्य भारतीय नागरिक हैं जो यूक्रेन में फंसे हुए हैं और यह प्रार्थना कर रहे हैं कि रूस जल्द से जल्द हमला खत्म कर दे। ऐसी ही एक कहानी बिहार के रहने वाले राकेश शंकर की है जो यूक्रेन में बसे हुए हैं लेकिन अब वे वहां बुरी तरह फंस गए। राकेश की हालत यह है कि वे अपने पूरे परिवार के साथ बंकर में गुजारा कर रहे हैं। राकेश ने कुछ बरस पहले यूक्रेन की एक महिला से शादी की थी, तभी से वे वहां रह रहे हैं। राकेश की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।

    दुनियाभर के कई नागरिक यूक्रेन के अलग-अलग शहरों में अपने परिवार के साथ रहते हैं। बिहार के सहरसा जिले के राकेश शंकर इन्हीं में से एक हैं। राकेश ने जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है और रिसर्चर स्कॉलर भी रहे हैं। राकेश फिलहाल यूक्रेन के डनिप्रो में रह रहे हैं। बीबीसी ने अपनी एक रिपोर्ट में राकेश शंकर के हालात के बारे में बताया है और उनसे बात भी की है। रिपोर्ट के मुताबिक राकेश शंकर 2015 में रूसी भाषा सीखने के लिए यूक्रेन गए थे और इसी दौरान उनकी मुलाकात यूक्रेन में रहने वाली अक्साना से हुई थी।
  • एप्पल आईपैड को हथौड़े से फोड़ रहा रूसी शख्स, खुद बताया कारण

    एप्पल आईपैड को हथौड़े से फोड़ रहा रूसी शख्स, खुद बताया कारण

    रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को लेकर दिग्गज कंपनियां रूस पर लगातार प्रतिबंध लगाती जा रही है। पिछले दिनों मोबाइल निर्माता कंपनी एप्पल ने भी रूस पर सख्त पाबंदी लगाते हुए ऐलान किया था कि उसने रूस में अपने आईफोन, आईपैड और मैक सिस्टम समेत अन्य हार्डवेयर पार्ट्स की बिक्री पर रोक लगा दी है। इसी बीच रूस से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि एक रूसी शख्स अपने देश के समर्थन में एप्पल का आईपैड हथौड़ी से तोड़ रहा है।

    यूक्रेन से जंग के बीच एप्पल ने पाबंदियों के बीच रूस के न्यूज ऐप आरटी और स्पूतनिक को भी एप्पल स्टोर से हटा दिया है। इसके साथ ही यूक्रेन के लिए समर्थन दिखाते हुए एप्पल मैप पर यूक्रेन में लाइव ट्रैफिक को अपग्रेड कर दिया गया था। अब ऐसा लगता है कि रूस के लोग एप्पल पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। इसी कड़ी में इस शख्स का यह वीडियो सामने आया है।