Author: वीरेंद्र भारद्वाज

  • पोक्सो का आरोपी जम्मू के कठुआ से गिरफ्तार

    पोक्सो का आरोपी जम्मू के कठुआ से गिरफ्तार

    देहरादून। थाना राजपुर पुलिस ने पोक्सो एक्ट में वॉन्टेड एक शातिर को जम्मू कश्मीर के अति संवेदनशील क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

    26 अक्तूबर को सहस्त्रधारा रोड देहरादून निवासी ने थाना राजपुर में एक लिखित तहरीर दी जिसमें  बताया गया कि उनके भाई की पुत्री जो की कक्षा 9 में अध्ययनरत है और उसकी एक व्यक्ति से जान पहचान हो गयी थी। उसके द्वारा अपना नाम सुजीत पुत्र जुबेर सिंह निवासी जम्मू कश्मीर बताया गया। आरोपी द्वारा भतीजी की नाबालिग आयु का लाभ उठा उसे झांसा दे अपने जाल में फंसाकर उसकी कुछ निजी आपत्तिजनक फोटो खींच ली गयी तथा बाद में मेरी भतीजी को पता लगा कि सुजित चौहान एक संदिग्ध प्रकृति व खराब चरित्र का व्यक्ति है । मेरी भतीजी ने सुजीत चौहान से सम्बन्ध समाप्त कर दिया तो वह मेरी भाभी और मेरी भतीजी को फोन करके तंग व परेशान करने लगा। मेरी भतीजी ने उसे ब्लॉक कर दिया तो सुजित ने मेरी भतीजी की एक फेक आईडी इन्सटाग्राम पर बनाई जिसकी प्रोफाईल पिक्चर में आपत्तिजनक फोटो लगायी है । विरोध करने पर सुजीत चौहान मेरी भतीजी को धमकाता है, कि उससे सम्पर्क समाप्त करने पर वह मेरी भतीजी व अपने सम्बन्ध व आपतिजनक फोटोग्राफ जग जाहिर कर उसे व सम्पूर्ण परिवार को किसी को भी मुह दिखाने लायक नही छोडेगा । सुजीत चौहान को शिकायत करने की चेतावनी देने पर वह भतीजी की सभी बातें हमारे रिश्तेदारों व मित्रों से इन्सटाग्राम के माध्यम से साझा करने की धमकी देता है । पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ के लिए टीम गठित कर लोकेशन पता की तो कठुआ में निकली। टीम ने कठुआ पहुँँचकर उसकेेे घर पर दबिश दी तो आरोपी अपने घर पर मौजूद मिला जिसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान सुरजीत चौहान पुत्र जगदेव चौहान नि0 म0नं0 107 भडोटा दुग्गन थाना बनी जिला कठुआ जम्मू कश्मीर उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस टीम में उनि जैनेन्द्र सिंह राणा तथा का. मनमोहन थे।

     

  • ऊधमसिंहनगर और अल्मोड़ा के कप्तान बदले

    ऊधमसिंहनगर और अल्मोड़ा के कप्तान बदले

    शासन ने एसएसपी ऊधमसिंहनगर तथा अल्मोड़ा सहित 4 अधिकारियों का स्थानान्तरण किया है।

  • अंसारी अध्यक्ष और सखावत खान उपाध्यक्ष बने

    अंसारी अध्यक्ष और सखावत खान उपाध्यक्ष बने

    देहरादून। एसआरडी इंटर कालेज सेवला कला की प्रवन्ध कार्यकारणी के चुनाव में डॉ सलीम अंसारी अध्यक्ष तथा डॉ सखावत खान निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गये। इसके अलावा कार्यकारिणी में मनीष उनियाल प्रवन्धक,सुशीला सकलानी उप प्रवन्धक तथा भानु प्रकाश कोषाध्यक्ष चुने गये।

    इस मौके पर विधालय के प्रधानाचार्य अभिषेक बहुगुणा, देवेंद्र बहुगुणा, पूर्व प्रधानाचार्य लीला बहुगुणा तथा समाज सेवी फारुख राव सहित कई प्रमुख लोग मौजूद थे।

  • इंदिरानगर में पार्क बने या नहीं निर्णय लें शहरी आवास:कोर्ट

    इंदिरानगर में पार्क बने या नहीं निर्णय लें शहरी आवास:कोर्ट

    देहरादून/नैनीताल। हाईकोर्ट ने देहरादून के इंदिरा नगर में पहले से स्थित पार्क को ईको पार्क बनाए जाने के मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए याचिकाकर्ता को एक सप्ताह के भीतर अपना प्रत्यावेदन व जनहित याचिका की प्रति सचिव शहरी विकास को देने व सचिव शहरी विकास को प्रत्यावेदन को तीन सप्ताह के भीतर सभी पक्षकारों को सुनकर निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं।

    गौरतलब है कि देहरादून निवासी विनीता नेगी ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि इंदिरा नगर देहरादून में पहले से एक पार्क है जिसको अब नगर निगम ईको पार्क बना रहा है। याचिका में कहा कि ईको बनने से पानी का प्राकृतिक बहाव रुक जाएगा। प्राकृतिक बहाव को रोकने से बरसात के समय आस-पास के क्षेत्रों में बाढ़ की स्थित पैदा हो जाएगी और लोगो के घरों में पानी घुस जाएगा। इससे लोगों को भी नुकसान की आशंका है और पर्यावरणीय दुष्परिणाम हो सकते है। इसलिए इस ईको पार्क के कार्य पर रोक लगाई जाए।

    अदालत ने सचिव शहरी विकास को यह भी निर्देश दिए कि वे इस बात का भी निर्णय लें कि वहां पार्क बनाया जाए या नही। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा एवं न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई।

  • वसूली करते धरा गया फर्ज़ी पुलिस कांस्टेबल

    वसूली करते धरा गया फर्ज़ी पुलिस कांस्टेबल

    देहरादून। रेहड़ी और ठेली फड़ वालोंं से वसूली कर रहे पुलिस के फर्जी कांस्टेबल को पुलिस ने दबोच लिया।

    थाना वसंत विहार के अंतर्गत चौकी इंदिरा नगर को सूचना मिली कि एक व्यक्ति पुलिस के नाम पर ठेली फड वालो से एवम वाहन चालकों आदि से पैसे वसूल रहा है। पुलिस की वर्दी पहने वह संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। चौकी प्रभारी इंदिरानगर उपनिरीक्षक विकसित पवार मय पुलिस बल के उक्त व्यक्ति की तलाश करते हुए शास्त्री नगर खाला से कावली गांव जाने वाले कच्चे रास्ते पर पहुंचे तो एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में एक स्कूटी वाहन संख्या uk07 डी पी 9474 से आता हुआ दिखाई दिया। जिसको रोक कर चेक किया गया तो उसने खुद को उत्तराखंड पुलिस का कॉन्स्टेबल बताते हुए पुलिस का आईडी कार्ड प्रस्तुत किया। पोस्टिंग इत्यादि के संबंध में पूछताछ करने पर कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। शक होने पर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने खुद ही बताया कि वह कोई पुलिस वाला नहीं है और घर चलाने का कोई साधन न होने पर वह

    पुलिस की वर्दी पहन कर चलते फिरते ठेली किराए के वाहनों से चेकिंग आदि के नाम पर पैसे वसूल कर अपना खर्चा चलाता है।  पूछताछ करने पर इसके द्वारा अपना नाम मुकेश कुकरेती पुत्र विशाल मणि कुकरेती निवासी194 शास्त्री नगर सीमाद्वार थाना वसंत विहार जनपद देहरादून उम्र 34 वर्ष मूल पता राम नगर शिव कॉलोनी थाना रायपुर जनपद देहरादून बताया। उसके कब्जे से उत्तराखंड पुलिस का एक पहचान पत्र, एक विजिटिंग कार्ड, एक वॉकी टॉकी प्राइवेट, एक पिस्टल हॉलस्टर, कुल 3400 रुपए एवं उत्तराखंड पुलिस की सिपाही की वर्दी जैकेट पेंट बेल्ट जिसमें उत्तराखंड पुलिस के बैच लगे हुए बरामद हुए।  पेंट काले रंग की बेल्ट वह काले रंग के जूते बरामद किए गये।

     

  •  ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म उतराखंड में होगी टैक्स फ्री 

     ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म उतराखंड में होगी टैक्स फ्री 

    देहरादून।  मुख्यमंत्री पुुष्कर सिंह धामी ने आज ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री से  दूरभाष पर बात कर बधाई दी है। इसके साथ ही उत्तराखंड में इस फिल्म को टैक्स फ्री करने के लिए मुख्य सचिव को निर्देश दिये है।

    धामी ने फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री से फोन पर हुई बात के दौरान उन्होंने कहा कि वह इस भावनात्मक  फिल्म को देखने के लिए अत्यंत उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीरी हिन्दुओं पर हुए अत्याचार को बेहतरीन निर्देशन के साथ फिल्मांकन किया गया है।

  • सचिवालय से शुरू होगी पलास्टिक पर बैन की शुरूआत

    सचिवालय से शुरू होगी पलास्टिक पर बैन की शुरूआत

    देहरादून। प्लास्टिक पर प्रतिबन्ध लगाने के लिए तमाम प्रयास के बाद अब एक बार फिर इसकी शुरूआत सचिवालय से होगी।

    मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने के लिए गठित स्पेशल टास्क फोर्स की बैठक में कहा कि प्लास्टिक का प्रयोग जहां एक तरफ स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है वहीं दूसरी ओर पर्यटन राज्य में प्लास्टिक के प्रयोग को रोकना बहुत ही महत्वपूर्ण हो जाता है।

    मुख्य सचिव ने प्लास्टिक बैन की शुरुवात अपने अपने कार्यालयों से शुरू करने के निर्देश देते हुए कहा कि इसकी शुरुआत सर्व प्रथम सचिवालय से ही शुरू की जाए। सभी जिलाधिकारी भी अपने अपने कार्यालयों ने इसे लागू करें।
    मुख्य सचिव ने कहा सभी जिलाधिकारियों को प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने के लिए केंद्र और राज्य द्वारा लागू पॉलिसियों का 100 प्रतिशत अनुपालन कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक बैन पर जानकारी उपलब्ध कराने वाली छोटी-छोटी वीडियो क्लिप्स के माध्यम से जानकारी का संचार किया जाए। साथ ही, व्यापारियों एवं आमजन को फोटो और वीडियो के माध्यम से बैन और अधिक नुकसानदेह प्लास्टिक की जानकारी वेबसाइट और सोशल मीडिया के माध्यम से उपलब्ध कराई जाए। इससे होने वाले दुष्प्रभावों को भी फोटो-वीडियो के माध्यम से दिखाया जाना चाहिए।
    उन्होंने निर्देश दिए कि प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने के लिए प्लास्टिक के विकल्प को बढ़ावा दिए जाने के साथ ही प्लास्टिक के बिजनेस को हतोत्साहित किया जाए और इसके लिए पॉलिसी में परिवर्तन किए जाने के आवश्यकता है तो किए जाएं। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को अपने अपने जनपदों को प्लास्टिक फ्री बनाने हेतु लगातार प्रयास किए जाएं।

    मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को सड़कों के दोनों और वर्षों से जमा प्लास्टिक को हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक पर्यटन प्रदेश में सड़कों, विशेषकर ऐसी सड़कें जहां दोनों और खूबसूरत जंगल हैं, के दोनों और वर्षों से जमा प्लास्टिक पर्यटकों के मन में बहुत ही बुरी छाप छोड़ते हैं। उन्होंने सड़कों के दोनों और जमा प्लास्टिक को अगले 10-15 दिन में साफ करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने इसे प्राथमिकता पर लेटे हुए शीघ्र से शीघ्र शुरू किए जाने के निर्देश दिए।

    इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनन्द वर्द्धन एवं सचिव श्री दिलीप जावलकर सहित सम्बन्धित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

     

     

  • राजनाथ और मीनाक्षी बने उत्तराखंड भाजपा के पर्यवेक्षक

    राजनाथ और मीनाक्षी बने उत्तराखंड भाजपा के पर्यवेक्षक

    देहरादून। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी उत्तराखंड में विधायक दल के नेता चयन के लिए  पर्यवेक्षक होंगे।

    पार्टी की संसदीय बोर्ड ने उतराखंड सहित 4 राज्यों में विधायक दल के नेता के चयन के लिए प्रयवेक्षको की नियुक्ति कर दी है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य पर्यवेक्षक तथा विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी सह पर्यवेक्षक बनाए गये है।राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा 4 राज्यों के लिए पर्यवेक्षको की सूची जारी कर दी गई है। इनमेंं उतराखंड, उत्तर प्रदेश, मणिपुर और गोवा है।

  • 31 प्रशिक्षु पुलिस आरक्षियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

    31 प्रशिक्षु पुलिस आरक्षियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

    देहरादून। पुलिस लाइन देहरादून में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 31 प्रशिक्षु आरक्षियों को प्रशिक्षण पूर्ण होने पर पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

     

    पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे मृतक आश्रित सेवा नियमावली के अन्तर्गत विभिन्न जनपदों /वाहिनी से भर्ती आरक्षी नागरिक पुलिस तथा आरक्षी पीएसी के प्रशिक्षु आरक्षियों को उनका 09 माह का प्रशिक्षण समाप्त होने के पश्चात पद व गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए उन्हें पुलिस विभाग की मुख्यधारा में सम्मिलित किया। उन्होंने प्रशिक्षु आरक्षियों को भविष्य में पूर्ण कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने को कहा। समारोह के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान बाह्य तथा अन्तः कक्ष में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को पुरस्कृत किया गया। प्रशिक्षुओं द्वारा प्रशिक्षण में प्रतिभाग कर प्रशिक्षण पूर्ण किया गया। प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रशिक्षुओं को भारतीय दण्ड विधान, दण्ड प्रक्रिया संहिता, साक्ष्य अधिनियम, विवधि अधिनियम, पुलिस और समाज, मानव व्यवहार, मनोविज्ञान तथा व्यक्तित्व विकास, अपराध शास्त्र व थाना अभिलेख, पुलिस संगठन , प्रशासन व पुलिस रेग्युलेशन तथा बाह्य कक्ष में पुलिस ट्रेनिंग, पदादी प्रशिक्षण, फील्डक्राफ्ट, शस्त्र प्रशिक्षण एवं शारीरिक प्रशिक्षण, शारिरिक शिक्षा, मोटर साइकिल का प्रशिक्षण, कम्प्यूटर का ज्ञान, योगा, व यूएसी का प्रशिक्षण दिया गया।
    इसके अतिरिक्त अतिथि व्याख्यानकर्ताओ द्वारा प्राथमिक चिकित्सा , आपदा प्रबन्धन , अग्ऩि शमन एंव बचाव, विधि विज्ञान,तथा बम डिस्पोजल आदि विषयों पर व्याख्यान दिये गये।

    पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रशिक्षुओं में प्रशिक्षु महिला आरक्षी सन्दीप रानी, प्रशिक्षु आरक्षी आशीष कुमार बाहय कक्ष में प्रथम  प्रशिक्षु आरक्षी शोभाषीश भट्ट तथा सर्वांग सर्वोत्तम कैडेट प्रशिक्षु आरक्षी अमित कुमार थे। समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध , पुलिस अधीक्षक यातायात, पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, नगर क्षेत्र के समस्त क्षेत्राधिकारी तथा  के परिजन उपस्थित रहे।

  • वंशीधर भगत होंगे छटे प्रोटेम स्पीकर

    वंशीधर भगत होंगे छटे प्रोटेम स्पीकर

    देहरादून। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) द्वारा कालाढूंगी विधानसभा से विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत को नई सरकार में विधानसभा द्वारा अध्यक्ष का निर्वाचन न होने तक प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है।

    अनुच्छेद 180(1) के तहत राज्यपाल द्वारा भाजपा के वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है जिसके लिए राज्यपाल द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है।जल्दी ही प्रोटेम स्पीकर को राज्यपाल द्वारा शपथ दिलाई जाएगी। गौरतलब है कि अनुच्छेद 188 के तहत प्रोटेम स्पीकर द्वारा विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जाती है। बंशीधर भगत उत्तराखंड राज्य के छठवें प्रोटेम स्पीकर होंगे। इससे पूर्व 2017 में स्वर्गीय हरबंस कपूर द्वारा पांचवें प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ ली गई थीं।

    उल्लेखनीय हैं क‍ि जब तक नई विधानसभा द्वारा नए अध्यक्ष का निर्वाचन नहीं कर लिया जाता, तब तक विधानसभा के अध्यक्ष के पद के कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए संविधान के अनुच्छेद-180(1) के अनुसार राज्यपाल द्वारा कार्यवाहक अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) की नियुक्ति की जाती है। इसके साथ ही संविधान के अनुच्छेद-188 के प्राविधान के अनुसार नव निर्वाचित सदस्यों को सदन में स्थान ग्रहण करने से पूर्व राज्यपाल या उनके द्वारा इस निमित्त नियुक्त किसी व्यक्ति के समक्ष शपथ लेना आवश्यक होता है।
    वर्ष 1991 में वह पहली बार उत्तर प्रदेश विधानसभा में नैनीताल से विधायक बने। फिर 1993 व 1996 में तीसरी बार नैनीताल के विधायक बने। इस दौरान उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार में खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री, पर्वतीय विकास मंत्री, वन राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला। वर्ष 2000 में राज्य गठन के बाद वह उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री रहे।वर्ष 2007 में हल्द्वानी विधानसभा से वह चौथी बार विधायक बने। उत्तराखंड सरकार में उन्हें वन और परिवहन मंत्री बनाया गया। इसके बाद 2012 में परीसिमन कालाढूंगी विधानसभा से उन्होंने फिर विजय प्राप्त की। फिर वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में छठी जीत दर्ज की। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री बनने के बाद उन्होंने सातवी बार कालाढूंगी से इस बार भी जीत दर्ज की है।