Author: वीरेंद्र भारद्वाज

  • ऋतु खंडूरी बनी उत्तराखण्ड की पहली महिला स्पीकर

    ऋतु खंडूरी बनी उत्तराखण्ड की पहली महिला स्पीकर

    देहरादून। कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण को निर्विरोध उत्तराखंड विधानसभा का अध्यक्ष चुन लिया गया है। ऋतु खंडूड़ी राज्य की विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं।

    खंडूरी ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल किया था और निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गयी। विधानसभा परिसर के सभा मंडप में प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने ऋतु खंडूड़ी भूषण को सदन के अध्यक्ष के तौर पर निर्वाचन की घोषणा की।  बाद नेता सदन, प्रोटेम स्पीकर एवं मंत्रीगणों सहित विपक्ष के विधायकों ने नये विधानसभा अध्यक्ष को पीठ पर विराजमान किया। ऋतु खंडूरी उत्तराखंड के छठवें विधानसभा अध्यक्ष बनी है।

    अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद ऋतु खंडूड़ी  ने कहा कि वह  उच्च संसदीय आदर्शों तथा परंपराओं का निर्वहन करने का प्रयास करेंगी। राज्य के इतिहास में पहली बार महिला को सम्मान देकर विधानसभा का निर्विरोध अध्यक्ष चुनने पर पक्ष एवं विपक्ष के सदस्यों का आभार जताया।

  • ए पी अंशुमान होंगे इंटेलिजेंस के नए मुखिया

    ए पी अंशुमान होंगे इंटेलिजेंस के नए मुखिया

    देहरादून। ADG संजय गुंज्याल  के BSF में प्रतिनियुक्ति पर जाने के कारण अब उनके स्थान पर  IG ए.पी अंशुमान इंटेलिजेंस के नए मुखिया होंगे।

    गुंज्याल के BSF में प्रतिनियुक्ति पर जाने जाने के कारण  शासन ने जारी  आदेश  जारी किये है।

  • चीला बैराज से बरामद हुआ गुजरात के युवक का शव

    चीला बैराज से बरामद हुआ गुजरात के युवक का शव

    देहरादून। एसडीआरएफ ने चीला बैराज से गुजरात के युवक का शव बरामद किया है।आज सडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि ऋषिकेश पशुलोक बैराज के पास एक शव दिखाई दे रहा है। सूचना पर एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला डीप डाइविंग टीम तत्काल मौके पर रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर  शव की सर्चिंग की गई व शव दिखाई देने पर शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

    एसडीआरएफ प्रभारी उप निरीक्षक कवीन्द्र सजवाण ने बताया शव पूर्व में लक्ष्मण झूला के पास नहाते समय डूबे हुए व्यक्ति, नाम मनीष पुत्र जयंती उम्र 32 वर्ष निवासी सूरत गुजरात का है। मनीष  06 दिनों से लापता चल रहा था।

  • केलाखेड़ा नगर पंचायत चेयरमैन का चुनाव रद्द, दोबारा होंगे चुनाव

    केलाखेड़ा नगर पंचायत चेयरमैन का चुनाव रद्द, दोबारा होंगे चुनाव

    नैनीताल/ देहरादून। हाईकोर्ट ने ऊधमसिंह नगर जिले की केलाखेड़ा नगर पंचायत चेयरमैन चुनाव को असंवैधानिक मानते हुए रद कर दिया है। कोर्ट ने निचली अदालत के निर्णय को सही मानते हुए सरकार को तीन माह में केलाखेड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव कराने का आदेश पारित किया है। कोर्ट ने नगरपंचायत चेयरमैन हामिद अली की याचिका को भी खारिज कर दिया है।

    कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार नगरपंचायत के 2018 में हुए चुनाव में हामिद अली चेयरमैन निर्वाचित हुए थे। ऊधमसिंह नगर के ही अकरम खान ने चुनाव याचिका दायर कर निर्वाचन को चुनौती दी। जिला कोर्ट ने चेयरमैन के चुनाव को असंवैधानिक घोषित किया। इस निर्णय को चेयरमैन हामिद ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर चुनौती दी थी। जबकि चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे अकरम खान ने याचिका में आरोप लगाया था कि हामिद ने गलत तथ्य चुनाव में पेश किए। बच्चों की जानकारी भी छिपाई गई है। अकरम खान ने भी एक याचिका दाखिल कर नगर पालिका अधिनियम 44 A के अनुपालन की प्रार्थना की थी। जिसमें साफ कहा है कि अगर कोई पद रिक्त होता है, तो उस पर तीन माह के भीतर चुनाव होना चाहिये। कोर्ट ने राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग को जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए थे। नवंबर 2021 में हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई कर निर्णय सुरक्षित रख दिया था। राज्य निर्वाचन आयोग ने जवाब दाखिल कर कहा कि केलाखेड़ा नगरपंचायत अध्यक्ष पद रिक्त होने संबंधी सूचना शासन को भेजी जा चुकी है। शासन की अधिसूचना जारी होते ही आयोग चुनाव प्रक्रिया शुरू कर देगा।

     

  • आवारा कुत्तों के आतंक पर हाईकोर्ट सख्त,ज़िला प्रशासन का जवाब तलब

    आवारा कुत्तों के आतंक पर हाईकोर्ट सख्त,ज़िला प्रशासन का जवाब तलब

    देहरादून। शहर में लोगों की जान आफत बने अवारा कुत्तो को लेकर हाईकोर्ट ने प्रशासन से जवाब तलब किया है। कोर्ट ने नैनीताल में आवारा कुत्तों का आतंक व जगह-जगह फटी सीवर लाइनों के संबंध में समाचार पत्रों में छपी खबरों का स्वतः संज्ञान लिया है। कोर्ट ने जिला प्रशासन से सोमवार तक जवाब पेश करने को कहा है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा एवं न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की खंडपीठ में मामले की सुनवाई हुई।

    मामले के अनुसार नगर में जगह-जगह कुत्तों के झुंड होने से लोगों को आवाजाही करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रात में आवारा कुत्तों का झुंड और ज्यादा खूंखार हो जाता है। नैनीताल में तल्लीताल डांठ, कार पार्किंग तल्लीताल, फांसी गधेरा, कलेक्ट्रेट मार्ग, टोल चुंगी, मॉल रोड, मल्लीताल पंत पार्क, चाट बाजार, बड़ा बाजार और कोतवाली के पास आवारा कुत्तों का झुंड हमेशा रहता है। इसी महीने कुत्तों ने कई लोगों को काट लिया। पूर्व में भी हाईकोर्ट ने आवारा कुत्तों की संख्या पर नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन व नगर पालिका को दिशा निर्देश दिए थे, लेकिन इस पर कोई खास अमल नहीं किया गया। वहीं शहर में जगह-जगह सीवर लाइन में खराबी होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। दुर्गंध के कारण लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों द्वारा कई दिनों से लगातार शिकायत के बाद भी विभाग इस समस्या का समाधान नहीं कर पाया है। इसके चलते सीवर का गंदा पानी नालों के रास्ते झील में पहुंचकर झील को प्रदूषित कर रहा है। इससे बीमारी व संक्रमण का खतरा भी है। नैनीताल के तल्लीताल टैक्सी स्टैंड, चार्टन लॉज, बलरामपुर समेत आधा दर्जन से ज्यादा जगहों पर सीवर का पानी बह रहा है। शुक्रवार को हाईकोर्ट ने आवारा कुत्तों व सीवर लाइन का स्वत: संज्ञान लेकर जिला प्रशासन से जवाब मांगा है।

  • संगठन बोला एतिहासिक है सामान नागरिक आचार संहिता का निर्णय

    संगठन बोला एतिहासिक है सामान नागरिक आचार संहिता का निर्णय

    देहरादून। धामी सरकार के पहली केबिनेट बैठक मे सामान नागरिक आचार संहिता के निर्णय को भाजपा संगठन ने ऐतिहासिक बताया है।

    पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि इससे धर्म और वर्ग विशेष की तुष्टीकरण की राजनीति पर अंकुश लग सकेगा। चौहान ने कहा कि पहली बैठक मे ही इस पर प्रस्ताव लेकर सरकार ने साफ सन्देश दिया है की सरकार जनता से किये गये वायदों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहले ही सरकार बनते ही इस पर निर्णय लेने की बात कह चुके थे और उन्होंने उस बात पर मुहर लगाकर अपनी प्रतिबद्धता साबित की। चौहान ने कहा कि विपक्षी दलों को भी इसका समर्थन करना चाहिए,क्योंकि यह सभी को एक सामान अधिकारों से बांधता है। सुप्रीम कोर्ट ने भी देश में सामान नागरिक आचार संहिता लागू करने पर जोर दिया है और इससे एक देश एक व्यवस्था के सिद्धांत को मजबूती मिलेगी। विपक्ष को विरोध के बजाय ऐसी सकारात्मक पहल में समर्थन का भागीदार बनना चाहिए। सरकार चुनाव में किये गये वायदो को लेकर गंभीर है और इसकी झलक मंत्रिमंडल की पहली बैठक मे मिल गई है।

     

  • सूटकेश में प्रेमिका का शव लेकर घूम रहा युवक हिरासत मे

    सूटकेश में प्रेमिका का शव लेकर घूम रहा युवक हिरासत मे

    देहरादून। सूटकेश में प्रेमिका का शव लेकर घूम रहे युवक को होटल कर्मियों की सजगता से पकड़ लिया गया। युवक के अनुसार वह लड़की उसकी प्रेमिका है और वह उसके शव को लेकर नहर की ओर जा रहा था और स्वयं आत्महत्या करना चाहता था, वहीं पुलिस ने युवक को हिरासत में लेने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए रूड़की के सिविल अस्पताल भेज दिया है।

    गौरतलब है कि हरिद्वार जनपद के ज्वालापुर के मोहल्ला घोसियांन निवासी गुलशेर देर शाम ज्वालापुर निवासी अपनी प्रेमिका के साथ कलियर स्थित एक होटल में आया था। कुछ देर बाद लड़का एक बड़ा सा सुटकेश लेकर बाहर की ओर जाने लगा तो होटल कर्मियों को उस पर शक हुआ, जिसके बाद उन्होनें सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर सुटकेश खुलवाया तो उसके अंदर युवती का शव रखा हुआ था। पुलिस ने युवक से पूछताछ शुरू की तो उसने बताया कि वह पिछले 8 वर्षो से रिलेशनशिप में थे, लेकिन उनके परिजन उनकी शादी को तैयार नही थे, जिसके बाद दोनों ने आत्महत्या की योजना बनाई और कलियर में आकर कमरा लिया। यहां दोनो को जहर खाना था, युवती ने पहले जहर खा लिया और वह मर गई। इसके बाद युवक ने शव को सुटकेश में रखा औऱ होटल से बाहर निकलने लगा। युवक ने बताया कि वह सुटकेश को लेकर नहर के पास जा रहा था जहाँ शव को नहर में फेंकता और स्वयं भी आत्महत्या कर लेता।

    मौके पर पहुंचे सीओ रूड़की विवेक कुमार ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

     

  • स्पीकर के लिए ऋतु खंडूरी ने किया नामांकन

    स्पीकर के लिए ऋतु खंडूरी ने किया नामांकन

    देहरादून। उतराखंड को पहला महिला विधान सभा अध्यक्ष मिलने जा रहा है। कोटद्वार से विधायक रितु खंडूरी ने विधानसभा के स्पीकर पद के लिए आज नामांकन किया। खंडूरी ने विधानसभा सचिव मुकेश सिंघल के सम्मुख नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी, मदन कौशिक समेत महामन्त्री संगठन अजय कुमार, विधायक सरिता आर्य, शैला रानी सहित कई विधायक मौजूद रहे। 26 मार्च को विधानसभा मंडप में स्पीकर के निर्वाचन की घोषणा की जाएगी। उत्त्तराखण्ड में पहली बार किसी महिला स्पीकर की ताजपोशी होगी।

  • सामान नागरिक आचार संहिता के लिए बनेगी कमेटी

    सामान नागरिक आचार संहिता के लिए बनेगी कमेटी

    देहरादून। नव निर्वाचित भाजपा सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में निर्णय लिया गया कि  राज्य में समान नागरिक संहिता के क्रियान्वयन के लिए विधि विशेषज्ञों की समिति बनाई जाएगी और जल्द ही इस पर कार्यवाही शुरू होगी।

    पत्रकारों से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड देश का एक ऐसा जीवंत राज्य है जिसकी संस्कृति और विरासत सदियों से भारतीय सभ्यता के मूल में समाहित रही है। भारतीय जनमानस के लिए उत्तराखंड एक देवभूमि है, जो कि हमारे वेदों-पुराणों, ऋषियों-मनीषियों के ज्ञान और आध्यात्म का केंद्र रही है।

    उत्तराखंड देश के लिए सामरिक दृष्टि से भी एक अत्यंत महत्वपूर्ण राज्य है। दो देशों की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं से जुड़ा होने के कारण भारत के लिए इस राज्य का भौगोलिक और रणनीतिक महत्व काफी बढ़ जाता है। उत्तराखंड की सांस्कृतिक आध्यात्मिक विरासत की रक्षा, यहाँ के पर्यावरण की रक्षा और राष्ट्र रक्षा के लिये उत्तराखंड की सीमाओं की रक्षा ये तीनो ही आज उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरे भारत के लिए अहम है। इस दृष्टि से नई  सरकार ने अपने शपथ ग्रहण के तुरंत बाद पहली कैबिनेट बैठक में निर्णय लिया कि न्यायविदों, सेवानिवृत्त जजों, समाज के प्रबुद्ध जनो और अन्य स्टेकहोल्डर्स की एक कमेटी गठित करेगी जो कि उत्तराखंड राज्य के लिए ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’ का ड्राफ्ट तैयार करेगी। इस यूनिफॉर्म सिविल कोड का दायरा विवाह-तलाक, ज़मीन-जायदाद और उत्तराधिकार जैसे विषयों पर सभी नागरिकों के लिये समान क़ानून चाहे वे किसी भी धर्म में विश्वास रखते हों, होगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि ये ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’ संविधान निर्माताओं के सपनों को पूरा करने की दिशा में एक अहम कदम होगा और संविधान की भावना को मूर्त रूप देगा। यह भारतीय संविधान के आर्टिकल 44 की दिशा में भी एक प्रभावी कदम होगा, जो देश के सभी नागरिकों के लिए समान नागरिक संहिता की संकल्पना प्रस्तुत करता है। सर्वोच्च न्यायालय ने भी समय-समय पर इसे लागू करने पर ज़ोर  दिया है।  साथ ही इस महत्वपूर्ण निर्णय में हमें गोवा राज्य से भी प्रेरणा मिलेगी जिसने एक प्रकार का ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’ लागू करके देश में एक उदाहरण पेश किया है।

    उत्तराखंड में जल्द से जल्द ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने से राज्य के सभी नागरिकों के लिए समान अधिकारों को बल मिलेगा। इससे राज्य में सामाजिक समरसता बढ़ेगी, जेंडर जस्टिस को बढ़ावा मिलेगा, महिला सशक्तिकरण को ताकत मिलेगी, और साथ ही देवभूमि की असाधारण सांस्कृतिक आध्यात्मिक पहचान को, यहाँ के पर्यावरण को सुरक्षित रखने में भी मदद मिलेगी। उत्तराखंड का ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’ दूसरे राज्यों के लिए भी एक उदाहरण के रूप में सामने आएगा।

     

  • पहली केबिनेट में संगठन ने सीएम को सौंपा घोषणा पत्र

    पहली केबिनेट में संगठन ने सीएम को सौंपा घोषणा पत्र

    देहरादून। धामी सरकार की पहली केबिनेट के मौके पर भाजपा संगठन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मंत्रिमंडल के सदस्यो को पार्टी का चुनाव घोषणा पत्र सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि जनता ने भाजपा और भाजपा के दृष्टि पत्र पर भरोसा कर सरकार को प्रचंड बहुमत दिया। उन्होंने कहा कि सरकार जनता से किये गये वायदों और कार्ययोजना पर अमल करने में पूरी तरह से खरी उतरेगी। उन्होंने कहा कि युवा सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे मंत्रिमंडल के सदस्य राज्य को तरक्की की दिशा मे ले जाने के लिए अधिक ऊर्जा से कार्य करेंगे। संगठन ने सीएम और मंत्रिमंडल के सदस्यों का मुँह मीठा भी कराया गया और उन्हें शुभ कामनायें दी।

    इस अवसर पर महामंत्री संगठन अजय कुमार, प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट  तथा मंत्रीमंडल के सभी सदस्य उपस्थित रहे।