Author: वीरेंद्र भारद्वाज

  • सीएम ने सुनी समस्यायें, दिया निस्तारण का भरोसा

    सीएम ने सुनी समस्यायें, दिया निस्तारण का भरोसा

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों से भेंट की। सभी ने मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जन अपेक्षाओं के अनुरूप प्रदेश के समग्र विकास के प्रति संकल्पबद्ध है। जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण के लिए सरलीकरण, विस्तारीकरण, समाधान व संतुष्टी के मंत्र पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश की जनता से जो भी वायदे किये हैं तथा राज्य के विकास के लिये जो भी संकल्प लिये है, उन्हें समयबद्धता के साथ पूरा किया जायेगा।

    मुख्यमंत्री ने प्रत्येक आगंतुक से भेंट की और उनकी शिकायतो व समस्याओं को सुना। उन्होंने सभी को उनकी समस्याओं का यथासम्भव जल्द से जल्द निस्तारण के प्रति आश्वस्त किया।

  • पुलिसकर्मियों को व्हाट्सएप अर्जी पर भी मिलेगी छुट्टी

    पुलिसकर्मियों को व्हाट्सएप अर्जी पर भी मिलेगी छुट्टी

    देहरादून। पुलिसकर्मियों को छुट्टी लेने में अब राहत की खबर है। अब उन्हें  व्हाट्सएप अर्जी पर भी छुट्टी के लिए थाने अथवा पुलिस कार्यालय के चक्कर नहीं काटने होंगे।

    पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने पुलिस वेलफेयर के तहत नई व्यवस्था शुरू की है। जिसके तहत सिर्फ एक व्हाट्सएप मैसेज पर पुलिसकर्मियों को छुट्टी मिल जाएगी। उन्होंने सभी जनपद प्रभारियों और सेनानायकों को इस व्यवस्था को लागू करने हेतु निर्देश दिए हैं।

    पुलिस महानिदेशक ने बताया कि कभी-कभी समय के अभाव के कारण पुलिसकर्मियों का अवकाश समय से स्वीकृत नहीं हो पाता है, जिसके कारण उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अब पुलिसकर्मी को इमरजेसी में छुट्टी चाहिए और उसके पास इतना भी टाइम नहीं है कि वह अपने उच्चाधिकारियों के पास जाकर छुट्टी के लिए एप्लिकेशन दे सकें, तो वह अपने उच्चाधिकारियों को व्हाट्सएप पर छुट्टी का प्रार्थना पत्र भेज कर अपनी समस्या बात सकते हैं। उच्चाधिकारी आवेदनपत्र पर अवकाश की स्वीकृति प्रदान करते हुये सम्बन्धित कर्मी को अवगत भी कराएंगे। नई व्यवस्था से पुलिस कर्मियों को आवश्यकता पड़ने पर वाट्सएप के जरिए आकस्मिक अवकाश मिल जाएगा।

  • कर्मकार बोर्ड का जिन्न फिर बाहर, महंत दिलीप रावत ने लिखी सीएम को चिट्ठी

    कर्मकार बोर्ड का जिन्न फिर बाहर, महंत दिलीप रावत ने लिखी सीएम को चिट्ठी

    देहरादून। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के कार्यकाल मे हुए कर्मकार बोर्ड में घपले का जिन्न एक बार फिर बाहर निकल रहा है। पूर्व में इस मामले मे हमलावर रहे लैन्सडाउन के विधायक महंत दिलीप रावत ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर मामले मे सीबीआई जांच की माँग की है।

    महंत दिलीप रावत ने कहा कि वर्ष 2017 से 2021 तक कर्मकार बोर्ड द्वारा कई योजनाए संचालित की ओर उन योजनाओं में भारी अनियमिताएं सामने आयी। इसमें मजदूरों को साईकिल बांटने, सिलाई मशीन तथा उनकी लड़कियों की शादी के लिए धनराशि देने में बड़ी अनियमिताएं सामने आयी। कुछ स्वयमसेवी संस्थाओं को मानको को ताक पर रखकर धनराशि आवंटित की गई। वास्तविक श्रमिको को आवंटन न कर घोर अन्याय किया गया। उन्होंने कहा कि मामले मे कई लोग न्यायालय गये है। श्रमिको  को न्याय दिलाने के लिए मामले की सीबीआई जांच कराई जानी जरुरी है।

    गौरतलब है कि तत्कालीन विभागीय मंत्री डॉ हरक सिंह रावत लंबे समय से महंत दिलीप रावत के निशाने पर रहे हैं। हरक की लैन्सडाउन से भाजपा के टिकट पर दावेदारी के बाद तल्खियां अधिक बढ़ गई। हालांकि लैन्सडाउन से हरक सिंह अपनी बहू अनुकृति गुसाई को कांग्रेस से टिकट दिलाने में कामयाब रहे,लेकिन दिलीप रावत बाजी मार गये। हरक भी भाजपा को छोड़कर कांग्रेसी हो गये।

  • सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, लेखानुदान पारित

    सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, लेखानुदान पारित

    देहरादून।  उत्तराखंड विधानसभा का पहला दो दिवसीय सत्र लेखानुदान पारित होने के साथ सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गयी। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सदन की कार्यवाही के शान्ति एवम सुचारू पूर्वक सहयोग के लिए विपक्ष एवं पक्ष के सभी सदस्यों का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश हित एवं जनहित के अनेक विषयों पर सदन में दोनों दलों द्वारा शांति पूर्वक गंभीर चिंतन-मनन किया गया। दो दिवसीय सत्र की कार्रवाई 7 घंटे 23 मिनट तक चली।

    विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सर्वोच्च पीठ के रूप में अपने संवैधानिक कर्तव्य का सम्यक निर्वहन करते हुए लोकतांत्रिक प्रथाओं एवं परंपराओं को मजबूत करने की दिशा में अभी कदम बढ़ाया है। उन्होनें कहा कि संवाद सहयोग, सौहार्द व सर्वपक्ष समाधान के साथ सदन का कुशल संचालन करते हुए लोकतंत्र को मजबूत करने का प्रयास करेंगी। ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष का उन्हे गौरव प्राप्त हुआ है और वह चाहती है कि अपने कार्यों से वह सदन में अपनी छाप छोड़े। उन्होंने कहा कि सदन में महिला सदस्यों को भरपूर अवसर प्रदान हो यह उनकी प्राथमिकता है।
    विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर पहली बार सदन के संचालन पर अपने अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि सदन की पीठ पर बैठकर उन्हें गर्व की अनुभूति हो रही थी साथ ही चुनौती भी थी।  जिस प्रकार से दो दिवसीय सत्र के दौरान राज्यपाल के अभिभाषण एवं उस पर चर्चा, लेखानुदान के पारण व विधायी कार्यों के दौरान सत्ता पक्ष एवं विपक्ष ने शांतिपूर्वक अपनी बात सदन में रखी एवं सभी सदस्यों का भरपूर सहयोग मिला, सौहार्दपूर्ण वातावरण में सदन संचालित हुआ उसके लिए मैं सभी सदन के सदस्यों का धन्यवाद व्यक्त करती हूं। एक स्पीकर के तौर पर वह चाहती हैं कि महिला सदस्य अपने क्षेत्र की ही बात ना करें बल्कि प्रदेश की बेहतरी के लिए भी अपने सुझाव दें और विशेषकर महिला सशक्तिकरण में अपनी भागीदारी को बढ़ाते हुए प्रेरणा बनेे।

    सत्र के दौरान

    उत्तराखंड विनियोग (लेखानुदान) विधेयक 2022 पारित हुआ|

    अध्यादेश-
    उत्तराखंड उद्यम एकल खिड़की सुगमता एवं अनुज्ञापन अध्यादेश 2021.
    उत्तराखंड अग्निशमन एवं आपात सेवा, अग्नि निवारण एवं अग्नि सुरक्षा संशोधन अध्यादेश 2022.

    प्रतिवेदन –
    भारत के नियंत्रक- महालेखापरीक्षक द्वारा प्रस्तुत उत्तराखंड सरकार के वर्ष 2020-21 के वित्त लेखेे एवं विनियोग लेखे.
    उत्तराखंड पंचम राज्य वित्त आयोग, उत्तराखंड (पंचायती राज एवं स्थानीय निकायें) का प्रतिवेदन.

    नियम 300 में प्राप्त 23 सूचनाओं में से सभी 23 सूचनाएं ध्यानाकर्षण के लिए,

    नियम-53 में 22 सूचनाओं में सभी 22 ध्यानाकर्षण के लिए रखी गई.

    नियम-58 में प्राप्त 7 सूचनाओं में 5 को स्वीकृत किया गया।

    नियम 310 में 1 सूचना प्राप्त हुई जिसे नियम 58 में परिवर्तित किया गया।

    सत्र के दौरान उत्तराचंल कॉलेज के पत्रकारिता के छात्रो ने भी सदन की कार्यवाही देखी। विधानसभा अध्यक्ष ने इसे उत्साहजनक बताते हुए कहा कि देश का भविष्य संविधान और विधायी कार्यों को लेकर जिज्ञासु है। इस दौरान छात्रो ने विधानसभा अध्यक्ष से कई सवाल पूछें और विधानसभा अध्यक्ष ने उनकी जिज्ञासा को शांत किया।

    डीजीपी ने की विस अध्यक्ष से भेंट

    पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने आज विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण से विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की।  इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने बेहतर काननू व्यवस्था के लिए पुलिस की तारीफ की, लेकिन महिलाओं की सुरक्षा के लिए और कड़े कदम उठाने की बात कही।
    राज्य की प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष ने पुलिस महानिदेशक के साथ बातचीत में कहा कि महिला सुरक्षा हमारी सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। महिला अपराधों को लेकर अधिक सतर्कता बरतने की अवश्यकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों में कोई लापरवाही न बरती जाए और महिलाओं की ओर से की गई छोटी से छोटी शिकायत को संज्ञान में लेकर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई की जाए। वहीं पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने भी विधानसभा अध्यक्ष से महिलाओं के लिए कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए आश्वस्त किया।

  • मॉडिफाई बुलेट सीज, 40 हज़ार का जुर्माना

    देहरादून। बुलट मोटर साईकिल के मोडिफाई साईलेसर से जोर-जोर से पटाखे छोड़ने वालोंं के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाकर दो बुलेट मोटरसाइकिल सीज कर  40  हजार जुर्माना ठोका।

    सेलाकुई पुलिस को सूचना मिल रही थी कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बुलेट मोटरसाइकिल के साइलेंसर को मॉडिफाई कर रोड पर चलते हुए जोर-जोर से पटाखे फोड़े जाने की आवाजे कर रहे हैं। जिससे आम वाहन चालक एवं स्थानीय लोग काफी परेशान असहज हो जाते है।  सूचना पर  थानाध्यक्ष सेलाकुई द्वारा एक टीम का गठन कर चेकिंग हेतु बाजार सेलाकुई  रवाना किया गया।  पुलिस टीम द्वारा वाहन संख्या UK08AF-2860 बुलेट जिसको वाहन चालक रवि शर्मा पुत्र शैलेन्दर शर्मा निवासी हरिपुर सेलाकुई जनपद देहरादून चला रहा था तथा वाहन संख्या UK07DR-8572 जिस चालक नंदन पुत्र भगवत सिंह निवासी हल्द्वानी नैनीताल हाल निवासी सिडकुल सेलाकुई देहरादून को रोका गया।

    बुलट चालक  बुलट मे मोडिफाई साईलेंसर लगा कर सेलाकुई बीच बाजार मे साईलेंसर से पटाखे छोड़ते हुए खतरनाक तरीके से वाहन चलाते पाये गये । दोनो वाहन चालको द्वारा वाहन के कोई वैध कागजात नही दिखाये गये। यातायात नियमों के उलंघन पर वाहनो को सीज कर दोनो का 20-20 हजार रुपये के चालान किया गया।

  • जरुरतमन्दों की पेंशन में वृद्धि सराहनीय कदम:चौहान

    जरुरतमन्दों की पेंशन में वृद्धि सराहनीय कदम:चौहान

    देहरादून। बुजुर्गो और जरुरतमन्दो की पेंशन में वृद्धि और पात्र परिवारों में पति-पत्नी को लाभ देने के फैसले को भाजपा संगठन ने सराहनीय और एतिहासिक बताया है।

    प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि सरकार गठन के एक सप्ताह के भीतर जिस तरह से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गरीब,असहाय और कमज़ोर तबके के हित मे फैसले लेने की शुरुआत की है,उससे उन्होंने भाजपा के इस नारे को भी पुख्ता किया है कि किया है करती है करेगी सिर्फ भाजपा। उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन,दिव्यांग,अनाथ जनो की पेंशन में वृद्धि और पति-पत्नी दोनों को पेंशन देने का फैसला एतिहसिक है। इससे प्रदेश में हजारों परिवारों को लाभ मिलेगा। वहीं पुलिस विभाग में भी चतुर्थ श्रेणी के कर्मियों को बर्दी भत्ता देने का फैसला कर्मचारी हित मे बडा फैसला है।

    श्री चौहान ने कहा कि सीएम नियुक्त होते ही श्री धामी ने प्रदेश में सामान नागरिक आचार संहिता की घोषणा कर यह संदेश दिया कि वह प्रदेश हित मे लगातार बड़े निर्णय लेंगे। राज्यपाल के अभिभाषण में सरकार के कार्यों का रोडमैप है और मुख्यमंत्री उन पर फोकस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले विपक्षी सीएम की घोषणाओं पर सवाल खड़े करने में पीछे नहीं रहे,लेकिन जिस अंदाज में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी निर्णय ले रहे हैं,उससे निश्चित है कि राज्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करने की दिशा मे आगे बढ़ रहा है।

     

  • पति-पत्नी की वृद्धावस्था पेंशन में बढ़ोतरी

    देहरादून। राज्य में अब पति-पत्नी को बढ़ी हुई वृद्धावस्था पेंशन मिलेगी। सरकार पति पत्नी को पेंशन देने का निर्णय ले चुकी है और इसका शासनादेश भी जारी किया गया है। पहले परिवार में यह पेंशन एक को ही मिलती थी। अब पेंशन की राशि में 200 रुपए की वृद्धि की गयी है और यह 1200 की जगह प्रतिमाह 1400 रुपए मिलेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जो घोषणा पूर्व में की गई हैं उन्हें प्रथमिकता में पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने प्रदेश के वृद्घजनों के हित में यह निर्णय लिया और अब अप्रैल माह से प्रदेश के हज़ारों परिवार के पात्र वृद्घ दम्पतियों को इसका सीधा लाभ मिल सकेगा।

    गौरतलब है कि चुनाव से पूर्व दिसंबर माह में सरकार ने पात्र परिवार में पति-पत्नी को वृद्धावस्था पेंशन देने को लेकर प्रस्ताव को कैबिनेट में पास कर दिया था। नई सरकार के गठन होने के साथ ही इस सम्बंध में शासनादेश भी जारी कर दिया।

  • अब पति-पत्नी को मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

    अब पति-पत्नी को मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

    देहरादून। अब पति पत्नी दोनों को वृद्धावस्था पेंशन मिलेगी। पूर्व में यह मुखिया अथवा एकल रह रहे व्यक्ति को मिलती थी। सरकार ने पिछले आदेश में संशोधन किया है। प्रमुख सचिव एल फैनैई ने इस आशय के निर्देश जारी किए है।

  • मंत्रियों को पोर्टफोलियो आवंटित,देखें सूची

    मंत्रियों को पोर्टफोलियो आवंटित,देखें सूची

    देहरादून। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मंत्रियो को विभागों का आवंटन कर दिया गया है। सूचना, गृह,राजस्व, ऊर्जा तथा आबकारी जैसे भारी भरकम विभाग सीएम ने अपने पास रखे है। वहीं सतपाल महाराज को उनके पुराने विभाग दिए गये है और सिचाई हटाया गया है। सुवोध उनियाल को वन विभाग सौपा गया है।

  • धामी ने रखा सदन में 21 हज़ार करोड़ का लेखनुदान

    धामी ने रखा सदन में 21 हज़ार करोड़ का लेखनुदान

    देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 21,116.81 करोड़ का लेखानुदान सदन में पेश किया है।

    इससे पहले सुबह राज्यपाल का अभिभाषण हुआ और दोपहर बाद अभिभाषण पर चर्चा करने की विपक्ष की माँग के बाद हंगामे के चलते विधान सभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही कल 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। सरकार की ओर से सदन के पटल पर लेखानुदान बजट कुछ प्रमुख केंद्र पोषित योजनाओं के लिए प्रावधान किये गये है।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार जन आंकाक्षाओं पर खरा उतरेगी। सबका साथ सबका विकास और सबके प्रयास के मूल मंत्र के साथ प्रदेश के विकास को गति मिलेगी।