उम्मीदों की चट्टान पर एक और “परीक्षा”, अब साथ चलेगी वर्टिकल और मैनुअल ड्रिलिंग – News Debate

उम्मीदों की चट्टान पर एक और “परीक्षा”, अब साथ चलेगी वर्टिकल और मैनुअल ड्रिलिंग

देहरादून। सिलक्यारा टनल में 14 दिन से फंसे 41 मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू दलों ने सभी कोशिशों को आजमाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शनिवार रेस्क्यू दलों को उस समय निराशा का सामना करना पड़ा जब मजदूरों को निकालने मे तेजी से आगे बढ़ रही आगर मशीन मुहाने पर मजबूत लोहे के जाल मे फंस गयी। टनल के मलबे में आए लोहे के रॉड और पाइप को ड्रिलिंग के दौरान हटाने में ऑगर मशीन के ब्लेड बुरी तरह डैमेज हो गए। आगर से उम्मीद टूटी और अब रेस्क्यू टीम नये विकल्प पर आगे बढ़ रहे है।

अभी तक करीब 47 मीटर की ड्रिलिंग की जा चुकी है. जबकि 12 मीटर की ड्रिलिंग होनी बाकी है। रेस्क्यू टीम द्वारा अब अब वर्टिकल ड्रिल के साथ  ही मैनुअल ड्रिलिंग भी की जाएगी।

दिल्ली में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य (रिटायर्ड) लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने उत्तरकाशी टनल रेस्क्यू ऑपरेशन पर कहा, ‘अच्छी खबर ये है कि अंदर फंसे 41 मजदूर स्थिर हैं. सभी बुनियादी चीजें भेजी जा रही हैं। हालांकि, बचाव अभियान में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. ऑपरेशन के दौरान बरमा मशीन क्षति हुई है और इसका कुछ हिस्सा बाहर नहीं आया है। अब बरमा मशीन के उस हिस्से को बाहर लाने के लिए भारतीय वायु सेना द्वारा हवाई मार्ग से एक अन्य मशीन जल्द ही सुरंग स्थल पर पहुंचाई जाएगी’।

सीएम धामी ने कहा की रेस्क्यू के लिए सभी विकल्प की तैयारी

उधर सीएम धामी ने टनल का निरीक्षण किया और रेस्क्यू कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि हर कोई जानता है कि यह बचाव अभियान कठिन और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में किया जा रहा है। मशीन इतने करीब पहुंचने के बाद फंस गई। हम उम्मीद कर रहे हैं कि कल सुबह तक यह मशीन बाहर आ जाएगी और उसके बाद, ऑपरेशन मैनुअल रूप से आगे बढ़ेगा। हम सभी विकल्पों पर काम कर रहे हैं। बरमा मशीन को काटने के लिए हैदराबाद से प्लाज्मा कटर मशीन मंगवाई गई है।

सीएम धामी ने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन में हर कोई काम कर रहा है। केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकार और सभी एजेंसियां, हर कोई अपना पूरा प्रयास कर रहा है। पीएम मोदी स्थिति और श्रमिकों की स्थिति को लेकर चिंतित हैं। हम उम्मीद कर रहे हैं और उम्मीद है कि ऑपरेशन जल्द से जल्द पूरा हो जाएगा. सीएम धामी ने कहा कि हम श्रमिकों तक पहुंचने और उन्हें बाहर निकालने के लिए सभी संभावित विकल्पों पर काम कर रहे हैं।

अर्नोल्ड जोसेफ का भरोसा, क्रिसमस तक घर आयेंगे मजदूर

सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे अंतरराष्ट्यी टनलिंग विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स का कहना है कि हम कई विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। लेकिन प्रत्येक विकल्प के साथ, हम इस बात पर विचार कर रहे हैं कि हम यह कैसे सुनिश्चित करें कि 41 आदमी सुरक्षित घर आ जाएं और हमें कोई नुकसान न हो। मुझे विश्वास है कि 41 लोग क्रिसमस तक घर आ रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *