सिंचाई गूल मे मिले रिटायर्ड फौजी और महिला के शव, जाँच मे जुटी पुलिस – News Debate

सिंचाई गूल मे मिले रिटायर्ड फौजी और महिला के शव, जाँच मे जुटी पुलिस

देहरादून। थाना वसंत विहार के अंतर्गत चाय बागान में पूर्व फौजी और एक महिला का शव संदिग्ध हालात मे सिंंचाई की गूल मे मिलने से हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार अम्बीवाला निवासी रिटायर्ड फौजी संदीप मोहन धस्माना पुत्र मदन मोहन धस्माना रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। वह अक्सर एक या डेढ़ घंटे में घर वापस पहुंच जाते हैं। रविवार को तीन घंटे बाद भी नहीं पहुंचे तो परिजन चिंतित हो गए। आसपास तलाश की तो कहीं पता नहीं चला। फोन भी नहीं उठ रहा था। इस पर संदीप मोहन की पत्नी ने गांव में ही रहने वाले अपने पिता को फोन कर उनके गायब होने की सूचना दी। फिर भी कोई सफलता नहीं मिली।

परिजनों ने अपने एक रिश्तेदार को संदीप मोहन का मोबाइल नंबर दिया, जिसने दिल्ली में अपने एक मित्र के माध्यम से मोबाइल लोकेशन निकलवाई। लोकेशन दरू चौक के पास आई। परिजन इस लोकेशन के आधार पर संदीप को ढूंढते हुए पहुंचे तो देखा कि सिंचाई गूल के पास उनका जूता और मोबाइल पड़ा हुआ था।

परिजनों ने तलाशी के दौरान करीब एक मीटर दूर देखा कि संदीप सिंचाई गूल में डूबे हुए थे। उनके पैरों के पास एक महिला भी डूबी थी। दोनों के चेहरे पानी में साफ दिखाई दे रहे थे।

सूचना पर वसंत विहार पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के बारे में जानकारी की। महिला की पहचान हेमलता पत्नी सुनील कुमार निवासी पितांबरपुर के रूप में हुई। पता चला कि हेमलता रोज सुबह सवेरे पास के गांव में एक कोठी में खाना बनाने जाती है। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लिए और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए।

प्राथमिक जांच में पता चला है कि दोनों के बीच कोई संपर्क नहीं था। आशंका है कि पास से गुजर रहे किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मारी और दोनों इस गूल में जा गिरे। इससे उनकी मौत हो गई। इसके अलावा दोनों की हत्या की भी जताई जा रही है। संदीप की ठोढ़ी पर घिसड़ने के निशान थे। जबकि, महिला के हाथ में चोट थी। पुलिस हर एंगल से जाँच कर रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *