Category: क्राइम

  • धार्मिक आयोजनों मे चेन चुराने वाला अंतरराज्यीय गिरोह के चार गिरफ्तार

    धार्मिक आयोजनों मे चेन चुराने वाला अंतरराज्यीय गिरोह के चार गिरफ्तार

    तीन सोने की चेन और 10 हजार रुपये बरामद

    देहरादून। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा करते हुए दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी पंजाब के रहने वाले हैं।

    पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त को पटेलनगर क्षेत्र के जीएमएस रोड स्थित एक होटल में आयोजित भागवत कथा के दौरान चार महिलाओं के गले से चेन और मंगलसूत्र चोरी किए गए थे। पीड़ित महिलाओं की तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर में चोरी के तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए थे।
    घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गईं। टीमों ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और पीड़ितों तथा कार्यक्रम में मौजूद अन्य लोगों से पूछताछ कर संदिग्धों का हुलिया जुटाया।
    जांच में पुलिस को पंजाब के पटियाला जिले के समाना क्षेत्र के एक चर्चित चेन चोर गिरोह के घटना में शामिल होने की जानकारी मिली। पुलिस ने गिरोह के संबंध में जानकारी जुटाते हुए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 19 अगस्त को सूचना मिली कि गिरोह के कुछ सदस्य दोबारा देहरादून पहुंचे हैं और किसी अन्य वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसके बाद पुलिस ने हरिद्वार बाईपास रोड पर चेकिंग अभियान चलाकर दो महिलाओं सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
    पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पंजाब के पटियाला जिले के समाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और अलग-अलग स्थानों पर रहकर वारदात करते हैं। गिरोह के सदस्य सोशल मीडिया और यूट्यूब के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाली भागवत कथाओं और अन्य धार्मिक आयोजनों की जानकारी जुटाते थे। इसके बाद गिरोह के सदस्य, जिनमें अधिकांश महिलाएं होती थीं, आयोजन स्थल पर पहुंचकर भजन-कीर्तन के बहाने शामिल हो जाते थे।
    आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान गिरोह की महिलाएं भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं के गले से चेन और अन्य आभूषण काट लेती थीं। गिरोह के अन्य सदस्य आयोजन स्थल के बाहर वाहन में उनका इंतजार करते थे और वारदात के बाद सभी मौके से फरार हो जाते थे।
    पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन पीली धातु की चेन, 10 हजार रुपये नकद,एक चेन कटर और वारदात में प्रयुक्त होंडा सिटी कार बरामद की है। वहीं अजय सिंह (26), गुरुप्रीत सिंह (28), हरजिन्दर कौर उर्फ रानी (40) और पूजा कौर उर्फ लाडी (48) को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी पंजाब के पटियाला और बरनाला जिले के रहने वाले बताए गए हैं।

  • उक्रांद ने शुरू की फील्ड मार्शल की श्रद्धांजलि यात्रा,अध्यक्ष ने दी हरी झंडी

    उक्रांद ने शुरू की फील्ड मार्शल की श्रद्धांजलि यात्रा,अध्यक्ष ने दी हरी झंडी

    देहरादून। उत्तराखंड राज्य आंदोलन के प्रखर सेनानी, पूर्व कैबिनेट मंत्री और उत्तराखंड क्रांति दल के शीर्ष नेता दिवाकर भट्ट जी की स्मृति में आज देहरादून से श्रद्धांजलि यात्रा का शुभारम्भ किया गया। दल के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

    श्रद्धांजलि यात्रा विभिन्न पड़ावों पर रुकते हुए प्रदेश भर के लोगों के बीच पहुंचेगी। स्थानीय कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों एवं आम जनता द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। यात्रा का रात्रि विश्राम रुद्रप्रयाग में प्रस्तावित है, जहाँ बड़ी संख्या में लोग उनके प्रति अपनी भावनाएँ व्यक्त करेंगे।

    पार्टी की मीडिया प्रभारी मीनाक्षी घिल्डियाल ने सरकार द्वारा दिवाकर भट्ट जैसे महान राज्य आंदोलनकारी के शोक कार्यक्रम को मात्र हरिद्वार तक सीमित कर देने पर गहरा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि दिवाकर भट्ट का योगदान प्रदेश की धड़कनों में बसता है और उनकी अंतिम यात्रा पूरे उत्तराखंड में सम्मानित ढंग से संपन्न होनी चाहिए थी।

    श्रद्धांजलि यात्रा में दल के शीर्ष नेता, वरिष्ठ कार्यकर्ता, युवा मोर्चा एवं महिला संगठन के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि दिवाकर भट्ट के द्वारा दिखाए गए संघर्ष, त्याग और उत्तराखंड की अस्मिता के मार्ग पर दल निरंतर अग्रसर रहेगा।

     

  • दिल्ली के रोहिणी थाने में हंगामा और सब-इंस्पेक्टर से मारपीट करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

    दिल्ली के रोहिणी थाने में हंगामा और सब-इंस्पेक्टर से मारपीट करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

    राजधानी दिल्ली के दक्षिण रोहिणी इलाके के एक पुलिस स्टेशन के अंदर शनिवार को कथित तौर पर दो महिलाओं द्वारा हंगामा करने और एक सब-इंस्पेक्टर से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    पुलिस अधिकारियों ने कहा कि दो महिलाओं ने पहले गिरफ्तार किए गए एक व्यक्ति की पत्नी होने का दावा करते हुए हंगामा किया और फिर एक सब-इंस्पेक्टर के साथ मारपीट की। महिलाओं की पहचान अलका और हेमलता के रूप में हुई है और व्यक्ति की पहचान महेश बरवा के रूप में हुई है, जिसे पहले हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

    पुलिस के अनुसार, घटना के दौरान महिलाओं ने एक अन्य सब-इंस्पेक्टर का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया, जो सब-इंस्पेक्टर पर महिलाओं द्वारा मारपीट का वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा था।

  • दिल्ली हाईकोर्ट का समझौते के आधार पर कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न का मुकदमा रद्द करने से इनकार

    दिल्ली हाईकोर्ट का समझौते के आधार पर कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न का मुकदमा रद्द करने से इनकार

    दिल्ली हाईकोर्ट ने कार्यस्थल पर एक महिला कर्मचारी के यौन उत्पीड़न के मामले में दर्ज मुकदमे को रद्द करने से इनकार कर दिया है। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस को संबंधित पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) की साइन की हुई स्टेटस रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है। आरोपी ने पीड़िता के साथ हुए आपसी समझौते के आधार पर मुकदमा रद्द करने की मांग की थी।

    जस्टिस मुक्ता गुप्ता ने पुलिस को मामले की जांच करने और इसके बाद विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है। महिला कर्मचारी की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने सरकारी विभाग में उप महानिदेशक के पद पर कार्यरत पी. मोहंती के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा धारा 354 (ए), 354 (डी), 506 और 509 के तहत एफआईआर दर्ज की थी। आरोपी को पीड़िता के साथ हुए समझौते का हवाला देकर मुकदमा रद्द करने की मांग की थी।

    हाईकोर्ट ने अपने आपेश में कहा है कि दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि शिकायतकर्ता एक सरकारी कार्यालय में कार्यरत थी और वर्ष 2016 से 2018 तक आरोपी उसी कार्यालय में उप महानिदेशक के पद पर कार्यरत था। हालांकि, याचिकाकर्ता न तो शिकायतकर्ता का तत्काल वरिष्ठ था और न ही रिपोर्टिंग अधिकारी। महिला कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा था कि आरोपी ने उसे यौन संबंध बनाने, शादी करने या फिर प्रेमिका बनने का आग्रह किया।

  • यूट्यूब से सीख कर रहे थे ATM चुराने की कोशिश, बैंक में अलार्म बजने से बिगड़ गया खेल

    यूट्यूब से सीख कर रहे थे ATM चुराने की कोशिश, बैंक में अलार्म बजने से बिगड़ गया खेल

    पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई इलाके में कथित तौर पर एक यूट्यूब वीडियो से सीख कर निजी बैंक की एटीएम मशीन को उखाड़ने की कोशिश कर रहे तीन लोगों को पुलिस ने धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है।

    पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है। दो आरोपियों की पहचान कुंदन कुमार (22) और पापू (22) के रूप में हुई है, दोनों मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले हैं।

    एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि नांगलोई पुलिस थाने को बुधवार तड़के करीब दो बजे एक निजी बैंक मुख्यालय से सूचना मिली थी कि राजधानी पार्क स्थित एटीएम बूथ में कुछ लोग घुसे हुए हैं और उनकी गतिविधियां संदिग्ध हैं।

  • अंकित गुर्जर की मौत के मामले में दर्ज हो सकता है जबरन वसूली का केस; सीबीआई ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया

    अंकित गुर्जर की मौत के मामले में दर्ज हो सकता है जबरन वसूली का केस; सीबीआई ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया

    सीबीआई ने शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि वह पिछले साल तिहाड़ जेल में गैंगस्टर अंकित गुर्जर की हिरासत में मौत (Ankit Gurjar Death Probe) के मामले में जेल अधिकारियों द्वारा जबरन वसूली (Extortion Case) के आरोपों की जांच कर रह थी, और एजेंसी कथित अपराध के संबंध में एक अलग एफआईआर दर्ज कर सकती है।

    सीबीआई के वकील ने हिरासत में मौत की सीबीआई जांच के लिए गुर्जर की मां की याचिका पर सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति मनोज ओहरी से कहा कि हत्या की जांच समाप्त हो गई है। जबरन वसूली की जांच चल रही है। हम शायद आरोपी को भी गिरफ्तार कर लेंगे और फिर एक स्टेटस रिपोर्ट फाइल करेंगे।

    सीबीआई ने एक स्टेटस रिपोर्ट भी दायर की, जिसमें गुर्जर को चिकित्सा सुविधा प्रदान करने में लापरवाही, सीसीटीवी कैमरों को बंद करने और जेल अधिकारियों द्वारा कथित जबरन वसूली को उजागर किया गया।