देहरादून। राजधानी देहरादून आज फिर गोलीकांड से दहल गयी। एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।
घटना राजपुर क्षेत्र के सिल्वर सिटी की बताई जा रही है। पुलिस की और से बताया गया है कि विक्रम शर्मा नाम का यह व्यक्ति जिम से बाहर आ रहा था। अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार दी और फरार हो गए। घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। विक्रम सिंह निवासी सहस्त्रधारा रोड जिम से जब बाहर निकले तो उन्हें निशाना बनाया गया। विक्रम शर्मा प्रोपर्टी का कार्य करते थे। हत्याकांड के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस घटना स्थल के आसपास की सीसीटीवी खंगाल रही है।
गौरतलब है कि बीते 15 दिनों मे हत्या की 5 घटनाओं से राजधानी मे हड़कंप मचा हुआ है। लोग पुलिस कार्यशैली तथा विपक्ष की ओर से कानून व्यवस्था पर लगातार सवाल उठाये जा रहे हैं।