विदेश में रहने के दौरान फर्जी हस्ताक्षरों से बना दी पाटर्नरशिप डीड – News Debate

विदेश में रहने के दौरान फर्जी हस्ताक्षरों से बना दी पाटर्नरशिप डीड

सितारगंज (दीपा तिवारी) विदेश मे रहने के दौरान फर्जी हस्ताक्षरों से पार्टनरशिपडीड बनाये जाने का एक मामला सामने आया है।

यूपी के बहेड़ी निवासी अवतार सिंह ने अपने रिश्ते के फूफा पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। अवतार सिंह के अनुसार चरन सिंह निवासी लालपुर दड़हा, उसका पुत्र सर्वजीत सिंह ने सीड प्लांट लगाने का प्रस्ताव रखा। एक करोड़ रुपया उसने व्यय कर पूरे प्रोजेक्ट को उक्त भूमि पर व्यवसायिक कार्य करने के लिये तैयार किया। चरन सिंह ने प्लान्ट स्थापित हो जाने के पश्चात भी भूमि को फर्म के हक में हस्तान्तरित नही किया। इसके चलते पार्टनरशिप समाप्त कर दी गयी। लेकिन चरन सिंह से कई बार अपनी 50 प्रतिशत हिस्सेदारी की रकम 2.95 करोड़ नहीं दी।

अवतार सिंह ने आरोप लगाया कि चरन सिंह व उसके पुत्र सर्वजीत सिंह ने छल करके मूल कागजातों को हटा उनके स्थान पर फर्जी दस्तावेजों को लगा दिया गया है। चार नवम्बर 2018 को जब वह विदेश गया हुआ था तो उसकी गैर मौजूदगी में चरन सिंह व उसके पुत्र सर्वजीत सिंह ने अवतार के हिस्से की धनराशि हड़पने की नियत से एक ई – स्टाम्प संधू हाईटेक सीडस के नाम से खरीदकार उसमें एक फर्जी पार्टनरशिप डीड के अन्तर्गत सर्वजीत सिंह को उक्त प्लान्ट में 50 प्रतिशत का पार्टनर बनाया और उक्त पार्टनरशिप डीड में उसी स्टाम्प पेपर पर सर्वजीत सिंह को पार्टनर बनाये जाने की सहमति में अवतार के फर्जी एवं कूट रचित हस्ताक्षर बनाने का आरोप लगाया।

अवतार के अनुसार उस समय विदेश में था। अवतार के अनुसार चरन सिंह व सर्वजीत सिंह के फर्जी डीड में सतेन्द्र पाल सिंह व अर्शदीप गवाह बने हैं। अवतार के अनुसार एक ई-स्टाम्प खरीदकर फर्म से अपनी पार्टनर शिप डीड समाप्त करने के सम्बन्ध में एक झूठा व फर्जी शपथपत्र तैयार कर उसे नोटरी कराया। अवतार ने आरोप लगाया कि फर्जी हस्ताक्षर चरन सिंह व सर्वजीत सिंह ने पूरा प्लांट हड़पने का षडयंत्र रचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *