जेल से रिहा होते ही उर्मिला सनावर से फिर पूछताछ - News Debate

जेल से रिहा होते ही उर्मिला सनावर से फिर पूछताछ

हरिद्वार/देहरादून। हरिद्वार जिला जेल से रिहाई के चंद मिनट बाद ही उर्मिला सनावर की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। हरिद्वार में दर्ज दोनों मुकदमों में अदालत से जमानत मिलने के बाद शुक्रवार जेल से बाहर आते ही देहरादून पुलिस की एक टीम ने उन्हें अपने घेरे में ले लिया और अपने साथ ले गई।

जानकारी के अनुसार, हरिद्वार के दोनों मामलों में जमानत मिलने के बाद वीरवार को अदालत में जमानती पेश किए गए थे। इसके बाद शुक्रवार को रिहाई का परवाना हरिद्वार जिला जेल पहुंचा, जहां जेल प्रशासन ने सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें रिहा कर दिया। हालांकि, जेल से बाहर आते ही देहरादून पुलिस ने उन्हें अपनी गिरफ्त में ले लिया और एसओजी हरिद्वार कार्यालय ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।
संभावना जताई जा रही है कि पूछताछ की प्रक्रिया पूरी होने के बाद देहरादून पुलिस इस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर सकती है। हालांकि, अभी तक पुलिस की ओर से उनकी औपचारिक गिरफ्तारी की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हरिद्वार के मुकदमों में जमानत मिलने के तुरंत बाद देहरादून पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है और मामले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *