पुलिस ने एक महीने बाद किया 5 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म मामले का खुलासा - News Debate

पुलिस ने एक महीने बाद किया 5 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म मामले का खुलासा

पीड़िता की मदद से पुलिस ने किया था आरोपी का स्कैच तैयार, मासूम से दरिंदगी करने के बाद आरोपी फरार होकर चला गया था दिल्ली

रुड़की,6 नवम्बर (अनिल पुंडीर): गत सात अक्टूबर को मोतीचूर बहराईच उप्र निवासी व्यक्ति ने कोतवाली कलियर कार्यालय में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया कि किसी अज्ञात आरोपी ने बीते दिन उसकी 05 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है। तहरीर के आधार पर तत्काल अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी। पांच साल की बच्ची के साथ हुई इस घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा खुलासे के लिए प्रभारी निरीक्षख कलियर की अध्यक्षता में टीम गठित करते हुए मामले में की जा रही कार्रवाई एवं प्रगति के बारे में लगातार अपडेट देने के निर्देश जारी किए।

शिकायतकर्ता द्वारा पुलिस को उपलब्ध कराये गए कुछ संदिग्ध के फोटो व नाम के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन करते हुए पुलिस ने बताये गए हुलिए से मिलते हुए लोगों की तलाश में कलियर दरगाह परिसर, कलियर रुडकी सड़क मार्ग, रुड़की बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन व बाजार में लगे 250 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों को बारीकी से चैक किया। बालिका के बताए अनुसार संदिग्ध का स्केच बनाकर भी आरोपी की तलाश और तेज की गई। लगातार किए जा रहे प्रयासों के बाद घटना होने के करीब एक महीने बाद पुलिस टीम ने बीती देर शाम अब्दाल साहब रोड़ से इमलीखेड़ा जाने वाले रोड पर कलियर से लगभग 2 किलोमीटर आगे पुलिया के पास से एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती से की गई पुछताछ में संदिग्ध ने उक्त वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि करीब एक महीने पहले उसने कलियर टीन शैड के पास एक बच्ची को अकेले देख चीज दिलाने का लालच दिया और उसे बहला फुसलाकर अपने साथ कलियर के पीएनबी बैंक वाले खण्डर में ले गया। आरोपी ने बच्ची को बारिश रूकने पर चीज दिलाने का भरोसा दिलाकर खण्डर के अन्दर उससे दुष्कर्म किया और किसी को न बताने की बात कही। बच्ची के बेहोश होने पर आरोपी ने उसे वहां से उठाकर गमछे पर लेटा दिया और वहां से निकल गया।पकड़े जाने के डर से आरोपी ने अगली सुबह अपनी झोपडी उखाड दी और दिल्ली भाग गया।

पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम सिकन्दर उर्फ जमीं खाँ पुत्र जकी खाँ निवासी पुराना रामपुर रोड़ शाहबाद थाना शाहबाद जिला रामपुर उत्तरप्रदेश उम्र 35 वर्ष हाल पता हज कमेटी के पास झुग्गी झोपड़ी कलियर हरिद्वार बताया।पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी, एसएसआई रमेश कुमार सैनी, दारोगा अमित नोटियाल
महिला दारोगा एकता मंमगाई, सूरज नेगी ,कुन्दन रावत, रामअवतार, सोनू कुमार, माजिद खान, इसरार अली,रविन्द्र बालियान जमशेद अली, अमित कुमार, विक्रम चौहान,मनमोहन भण्डारी,महिपाल सिंह, रविन्द्र खत्री सीआईयू रुडकी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *