देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर नंदन सिंह बिष्ट ने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। डॉ बिष्ट ने निजी कारणों के चलते इस्तीफ़ा दिया है। डॉ बिष्ट सीएम धामी के फिजिशियन भी हैं।
डॉ बिष्ट की इस्तीफे की वजह अस्पताल मे चल रही खींचतान को माना जा रहा है। इसमें अस्पताल में पिछले कुछ समय से विभिन्न प्रशासनिक और वित्तीय मामलों को लेकर चर्चाएं भी हैं। इनमे आयुष्मान योजना से जुड़े मामलों और हाल ही में सामने आए मैस संबंधी अनियमितताओं की जांच भी शामिल है।
दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या डॉ गीता जैन ने इस्तीफ़े की पुष्टि की है। उन्होंने ने बताया कि चार दिन पूर्व इस्तीफ़ा भेजा गया था जिसको स्वीकार कर लिया गया है ।