रिश्तों मे पिघली बर्फ, विधायक अरविंद पांडेय के आवास पहुंचे सीएम,परिजनों से की भेंट

देहरादून। अपने तीखे बोल से सरकार पर कटाक्ष कर असहज कर रहे गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय के घर आज सीएम पुष्कर सिंह धामी पहुंचे तो रिश्तों मे जमी बर्फ पिघलती दिखी। सीएम ने परिजनों के साथ भेंट की।

सीएम धामी गदरपुर, ऊधम सिंह नगर में आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों के स्थलीय निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। बाद मे उन्होंने विधायक अरविंद पांडेय के आवास पहुंचकर उनके परिजनों से आत्मीय भेंट की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने परिवारजनों का कुशलक्षेम जाना और आत्मीय संवाद किया। उन्होंने परिवार के नौनिहालों से मिलकर उन्हें स्नेह एवं शुभाशीष प्रदान किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य, सफलता और अच्छे स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं दीं। हालांकि पूर्व मे वायरल हुए उनके एक वीडियो को लेकर पांडेय उसे गलत ठहरा चुके है और खुद को भाजपा का सिपाही बता चुके हैं। पांडेय से मुलाकात के जरिये धामी ने “आल इज वेल” का संदेश दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *