मेधाविनी कपूर को मिला ‘आयरन लेडी ऑफ द टूर्नामेंट’ का खिताब
रुड़की,(अनिल पुंडीर) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की के इंस्टीट्यूट स्पोर्ट्स काउंसिल द्वारा उत्तराखंड राज्य ट्राइथलॉन चैंपियनशिप–2026 का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जनपदों से आए 36 प्रतिभागियों (28 पुरुष एवं 8 महिला) ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा तैराकी, साइकिलिंग और दौड़ की चुनौतीपूर्ण स्पर्धाओं में अपनी उत्कृष्ट क्षमता का प्रदर्शन किया।
पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के आधार पर देहरादून के रितेश सिंह को ‘आयरनमैन ऑफ द टूर्नामेंट’ तथा आईआईटी रुड़की की मेधाविनी कपूर को ‘आयरन लेडी ऑफ द टूर्नामेंट’ घोषित किया गया।
*प्रतियोगिता के परिणाम
अंडर-23 पुरुष वर्ग
प्रथम – रितेश सिंह (देहरादून)
द्वितीय – ऋषभ मिंगवाल (रुद्रप्रयाग)
तृतीय – अनिकेत (रुड़की)
पुरुष ओपन वर्ग
प्रथम – सागर (बागेश्वर)
द्वितीय – मनन (देहरादून)
तृतीय – चतुर सिंह (चमोली)
महिला ओपन वर्ग
प्रथम – मेधाविनी कपूर (आईआईटी रुड़की)
द्वितीय – राखी रावत (नैनीताल)
तृतीय – स्वाति बोनाल
प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि आईआईटी रुड़की इंस्टीट्यूट स्पोर्ट्स काउंसिल के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) भानु प्रकाश वेल्लंकी रहे। उन्होंने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ट्राइथलॉन जैसी सहनशक्ति आधारित प्रतियोगिताएँ युवाओं में अनुशासन, दृढ़ संकल्प और शारीरिक क्षमता का विकास करती हैं।
इस अवसर पर स्पोर्ट्स ऑफिसर, आईआईटी रुड़की एवं उत्तराखंड ट्राइथलॉन एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार पाण्डेय ने कहा कि उत्तराखंड में ट्राइथलॉन खेल के समग्र विकास के लिए एसोसिएशन पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के साथ हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि विभिन्न आयु एवं प्रतिस्पर्धात्मक वर्गों की ट्राइथलॉन प्रतियोगिताओं का नियमित आयोजन कर राज्य की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
समापन समारोह में विजेताओं को पदक एवं पुरस्कार स्पोर्ट्स ऑफिसर, आईआईटी रुड़की एवं अध्यक्ष, उत्तराखंड ट्राइथलॉन एसोसिएशन, डॉ. आलोक कुमार पाण्डेय तथा उत्तराखंड स्क्वैश एसोसिएशन के सचिव डॉ. संचित डागर** द्वारा प्रदान किए गए।
प्रतियोगिता के सफल संचालन में आईआईटी रुड़की के खेल विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन में सहायक खेल अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. मुकेश चौधरी, डॉ. आशीष यादव एवं शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक डॉ. हेमा पंत का विशेष सहयोग रहा। इसके अतिरिक्त कोच शानू, राहुल, प्रकाश बोरो, लक्ष्मण, वसीम, विशाल तथा समीर ने प्रतियोगिता के विभिन्न तकनीकी एवं व्यवस्थागत कार्यों का सफलतापूर्वक संचालन किया।
इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि उत्तराखंड में ट्राइथलॉन खेल के विकास एवं प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने के उद्देश्य से इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का नियमित आयोजन किया जाता रहेगा।ज्य की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।