हल्द्वानी-एमबीपीजी कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक – News Debate

हल्द्वानी-एमबीपीजी कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक

छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन

हल्द्वानी,(अंकुर सक्सेना) हल्द्वानी में आज एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर प्रदर्शन छात्रों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे छात्र प्राचार्य से मुलाकात करने के लिए अड़ गए लेकिन पुलिस ने उन्हें नहीं मिलने दिया गया। जिसके बाद पुलिस और छात्रों के बीच जमकर नोक झोंक हुई। इस दौरान छात्रों का कहना था कि पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो दूसरी ओर पुलिस भी अपने साथ अभद्रता का आरोप लगाती रही। अभी छात्रों का विरोध जारी है।

गौरतलब है कि छात्र संघ चुनाव की तैयारी कर रहे छात्र नेताओं को भारी धक्का लगा है। वहीं हाई कोर्ट के आदेश आने के बाद से छात्र संघ चुनाव की तैयारी कर रहे छात्र नेताओं की उम्मीद टूट सी गई है। जिसके बाद आज एमबीपीजी कॉलेज में आज छात्र नेताओं के द्वारा प्रदर्शन किया गया। सरकार के द्वारा 30 सितंबर तक चुनाव कराने का आदेश भी जारी किया गया था परंतु विश्वविद्यालय के द्वारा इन आदेशों को नहीं मना गया। चुनाव कराने की तारीख 25 अक्टूबर निर्धारित की गई, लेकिन जब मामला हाईकोर्ट में पहुंचा याचिका पर सुनवाई करते हुए खंडपीठ ने राज्य सरकार के शासनादेश के आधार पर जनहित याचिका को निस्तारित कर दिया है। हाई कोर्ट का फैसला आने के बाद छात्र संघ चुनाव की तैयारी कर रहे छात्र नेताओं की उम्मीद है एक झटके में टूट गई और उसी के फल स्वरुप आज हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में छात्र संघ नेताओं का एक प्रदर्शन देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *