डोईवाला में हुई चोरी का खुलासा, किरायेदार ही निकला मास्टर माइंड – News Debate

डोईवाला में हुई चोरी का खुलासा, किरायेदार ही निकला मास्टर माइंड

लगभग 02 लाख के चोरी के शत प्रतिशत माल  बरामद

सामान छिपाने के लिए पटेलनगर क्षेत्र में किराये पर लिया कमरा

देहरादून। डोईवाला मे हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना का मास्टर माइंड किरायेदार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गौरतलब है कि 23 अक्टूबर को सखानन्द ठाकुर पुत्र स्व हरीशचन्द निवासी पिन्डर वैली नकरौन्दा ने कोतवाली डोईवाला मे दी तहरीर मे बताया कि वह 1 अक्टूबर को अपने उपचार के लिए दिल्ली गये थे। जब घर वापस आये तो देखा कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके घर का ताला तोड कर घर मे रखा कीमती समान चोरी कर लिया है। आस-पास से जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उनके किरायेदार अर्पण निवासी दयानन्द नगर शामली द्वारा उनके घर मे चोरी की गयी है।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को चैक करते हुए जानकारी प्राप्त की गई। मुखबिर की सूचना पर नकरौन्दा, हर्रावाला के पास से घटना में शामिल अर्पण पुत्र सुधीर कुमार निवासी गली नंबर 10, दयानंद नगर कोतवाली शामली, जनपद शामली, उत्तर प्रदेश उम्र 18 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर उसके कारगी चौक, पटेलनगर स्थित किराये के मकान से उक्त चोरी की घटना से सम्बन्धित माल बरामद कर घटना से सम्बन्धित चोरी हुयी सम्पति की शत-प्रतिशत बरामदगी की गयी।

पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया की वह शामली उत्तर प्रदेश का रहने वाला है तथा पूर्व में वह यंग पैशन नाम की एक कंपनी में काम करता था। मई में उक्त कम्पनी मे कार्य करना छोड़ कर वो वापस अपने गावं शामली चला गया था, जहां पर काफी समय तक काम की तलाश करने पर भी उसे कोई काम नहीं मिला, जिससे वह आर्थिक रूप से काफी परेशान हो गया। जिसके बाद आरोपी सितम्बर में पुनः वापस देहरादून आया तथा पिंडर वैली में एक कमरा किराए पर लेकर रहने लगा, जहां आरोपी द्वारा अपने मकान मालिक का भरोसा हासिल किया। इस दौरान जब मकान मालिक अपने ईलाज के लिए दिल्ली गये तो घर पर कोई नहीं होने पर 01 अक्टूबर को आरोपी द्वारा अपने मकान मालिक के घर का ताला तोडकर वहां से फ्रिज, वाँशिग मशीन, 03 बैग, कम्बल, होम थिएटर, स्पीकर, एलईडी टीवी, गैस सिलेन्डर, गैस चूल्हा व कुछ बर्तन चोरी कर लिये। जिसे आरोपी ने पटेलनगर क्षेत्र में एक दूसरा मकान किराये पर लेकर उस मकान में छिपा दिया। आरोपी चोरी किये गये सामान को बेचकर पैसा कमाने की फिराक मे था, इससे पूर्व ही दून पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया।

बरामदगी :

01- फ्रिज सैमसंग कंपनी -01
02- वाशिंग मशीन वोल्टास -01
03- एलईडी टीवी मय रिमोट -01
04- होम थिएटर जैबरोनिक्स – 01
05- जैबरोनिक्स कंपनी के स्पीकर- 04
06- प्लास्टिक बॉडी सूटकेट -01
07- सूटकेस स्काई बैग कंपनी -01
08- डबल बैड का कम्बल गुलाबी-01
09- गैस चूल्हा मय पाईप व रेगुलेटर-01
10- मिल्टन हॉट केस -01
11- मिक्सर प्रिंगल कम्पनी -01
12- पतीली स्टील 01 की मय 02 करछी स्टील
13- स्टील व प्लास्टिक प्लेट
14- लोहे का तव्वा – 01
15- फ्राई पैन स्टील व ऐल्युमीनियम -02
16- गिलास स्टील -04
*(बरामद माल की कीमत करीब 02 लाख 20 हजार रूपये)*

पुलिस टीम
01- नि० विनोद सिंह गुसांई, प्रभारी निरीक्षक डोईवाला
02- उ0नि0 रमन बिष्ट, चौकी प्रभारी हर्रावाला
03- हे0का0 देवेन्द्र नेगी
04-कानि0 धर्मेन्द्र नेगी
05-कानि0 कुलदीप कुमार
06-कानि0 दिनेश रावत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *