देहरादून। बल्लीवाला चौक निवासी भाजपा पार्षद अमिता सिंह के घर में पार्षद और परिवार को नशीला पदार्थ देकर लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस लूट में नेपाली गैंग सामने आया है। गैंग दिल्ली से ऐसी वारदात को अंजात देता रहा। लूट के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये मूल रूप से नेपाली व्यक्ति हे। इसकेअलावा तीन और आरोपी है।मुख्य आरोपी के कब्जे से घटना में चोरी की गई नगदी बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपी नेपाली मूल का है रहने वाला है और दिल्ली में टैक्सी चलाने का काम करता रहा। टैक्सी चलाने की आड़ में नेपाली मूल के अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता रहा। घटना में भी अपने अन्य साथियों को लाने व घटना के बाद ले जाने के लिये अभियुक्त द्वारा अपनी टैक्सी का इस्तेमाल किया था। बाकी तीन अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
बीते 30 सितंबर को महिपाल सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी राज मार्केट बल्लीवाला चौक थाना बसंत विहार देहरादून द्वारा थाना बसन्त विहार पर लिखित तहरीर दी कि उनके घर पर काम करने वाले नौकर भरत थापा, जिसे उनके द्वारा दिल्ली की एक कंपनी के माध्यम से घर में काम करने के लिये देहरादून बुलाया गया था। शिकायत में ये बताया कि आरोपी ने उनके खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर अपने अन्य साथियों के साथ घर में ज्वैलरी व नगदी चोरी कर ली है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस की टीमों को गठन किया गया। टीमों के जरिए गठित टीमों आस-पास आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से जांच की गई। वहीं अन्य आरोपियों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी तो घटना में आरोपी भरत थापा के साथ चार अन्य आरोपियों के शामिल होने और एचआर नम्बर की गाड़ी का इस्तेमाल किए जाने की जानकारी मिली। इस आधार पर पुलिस टीमों द्वारा बीते छह अक्तूबर की रात घटना में शामिल आरोपी दिनेश सुनार को घटना में प्रयुक्त वाहन आर्टिका के साथ गिरफ्तार किया।
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने अन्य साथियों के साथ बसन्त विहार क्षेत्र में एक घर में रहने वाले लोगो को नशीला पदार्थ खिलाकर घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। आरोपी की तलाशी में उसके कब्जे से घटना में चोरी की गयी नगदी बरामद हुई। आरोपी ने बताया कि वह मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है तथा दिल्ली में टैक्सी चलाने का कार्य करता है। टैक्सी के काम की आड़ में वह नेपाली मूल के अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता है। उसके साथियों द्वारा लोगों के घरों में काम करने के बहाने घर की अच्छे से रैकी की जाती है तथा उसके बाद मौका देखकर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। गिरफ्तार आरोपी अपनी टैक्सी के माध्यम से अपने साथियों को घटना स्थल तक लाने व घटना के बाद वापस ले जाने का काम करता था, जिसके एवज में उसे चोरी किये गये माल में से उसका हिस्सा मिलता था।
बसन्त विहार में हुई घटना में भी आरोपी के साथियों द्वारा घटना के बाद उसे 50,000 रूपये नगद दिये थे और चोरी का माल बिक जाने के बाद बाकी का हिस्सा दिये जाने की बात कही थी। आरोपी से पूछताछ में उसके व भरत थापा के साथ घटना में शामिल तीन अन्य अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार गैर प्रान्तों व सभी सम्भावित स्थानों पर दबिशे दी जा रही है। आरोपी दिनेश सुनार पुत्र चन्द्र सुनार, निवासी पर्यावरण कॉम्पलेक्स बालाजी अपार्टमेन्ट, दिल्ली उम्र- 27 वर्ष हैं। वहीं बाकी आरोपी भरत थापा पुत्र चन्द्र बहादुर थापा निवासी जनकपुरी, नई दिल्ली, मूल निवासी नेपाल , आदित्य, अभिषेक और एलेक्स है और जो कि सभी मूल रूप से नेपाली है।