मसूरी हाथीपांव के पास 30 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला घायल - News Debate

मसूरी हाथीपांव के पास 30 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला घायल

मसूरी। हाथीपांव के पास बुधवार दोपहर एक कार अनियंत्रित होकर करीब 30 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार महिला घायल हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद अन्य लोगों को भी हल्की चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को 108 एंबुलेंस की मदद से उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार बुधवार दोपहर करीब दो बजे कार संख्या यूके 07 डीएफ 3101 हाथीपांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कार में सवार अलका देवी पत्नी दिनेश कुमार, निवासी 164 बल्लूपुर रोड, देहरादून घायल मिलीं। उन्हें तत्काल 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। हादसे में उनके साथ मौजूद अन्य लोगों को भी हल्की चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने घटना की जानकारी घायल महिला के परिजनों को दे दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कार के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की बात सामने आई है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर घटना से संबंधित जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *