देहरादून। राजधानी के रायपुर क्षेत्र मे लूट और तिहरे हत्याकांड की घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले मे घर मे गए पलम्बर को गिरफ्तार किया है। दिनदहाड़े रिटायर्ड दंपति की हत्या से क्षेत्र मे दहशत है।
ट्रिपल मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी राजकुमार राजकुमार देहरादून के इंद्रेश नगर का ही रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक आरोपी प्लंबर है और पिछले करीब दो साल से बुजुर्ग दंपति के घर पर प्लंबिंग का काम कर रहा था। पुलिस ने हत्या की वजह से 600 रुपए की मजदूरी बताई है।
पुलिस ने बताया कि प्लंबर ने कपूर दंपति से अपनी मजदूरी 600 रुपए मांगी थी, लेकिन कपूर दंपति उसे 300 रुपए दे रहे थे. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस हुई। पुलिस के अनुसार मंगलवार को बुजुर्ग दंपति ने ही आरोपी को प्लंबिंग के काम के लिए अपने घर बुलाया था. काम पूरा होने के बाद पैसों के लेन-देन को लेकर आरोपी का दंपति से विवाद हो गया।
इसी दौरान राजकुमार ने पेचकस से बुजुर्ग दंपति पर हमला कर दिया। दंपति की आवाज सुनकर पड़ोस के घर में काम करने वाली महिला बीच-बचाव के लिए पहुंची, तो आरोपी ने उस पर भी पेचकस से हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर रायपुर पुलिस मौके पर पहुंची. घर के अंदर बुजुर्ग दंपती और महिला लहूलुहान हालत में अचेत मिले. तीनों को तत्काल कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास से एक सोने की चेन भी बरामद हुई है. साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। शुरुआती जांच में आरोपी बुजुर्ग दंपति के घर की ओर अकेले जाता हुआ दिखाई दिया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। घटना मे प्रयुक्त पेचकश भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी राजकुमार ने बताया है कि वह दंपत्ति के घर आज प्लंबर का काम करने के लिए गया था। काम खत्म करने के बाद बाद जब उसने दंपत्ति से अपनी मजदूरी के 600 रुपए मांगे तो दंपति ने आरोपी को 300 रुपए देने लगे। इसी को लेकर आरोपी और दंपत्ति में बहस शुरू हो गयी। आरोपी राजकुमार ने बताया कि दंपति ने उसे गालियां भी दी थी, जिससे वह गुस्से में आ गया। उसने अपने पास रखे पेचकस से उन दोनों पर हमला कर दिया। मृतकों की पहचान 75 वर्षीय रजनी कपूर, 80 वर्षीय रमेश कपूर और 48 वर्षीय तिलया देवी उर्फ शीला के रूप में हुई है. तिलया देवी पड़ोस के घर में नौकरानी का काम करती थीं. एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया गिरफ्तार आरोपी राजकुमार मूल रूप से बिजनौर जिले के किरतपुर थाना क्षेत्र के बांदा का रहने वाला है। वर्तमान में इंद्रेश नगर सहारनपुर चौक के पास रहता है।
कपूर दंपति के दो बेटे है। एक बेटा दिल्ली में रहता है, जबकि दूसरा बेटा पुणे में नौकरी करता है। पड़ोसियों के मुताबिक कपूर हाउस के पड़ोस में रावत फैमिली रहती है, उन्होंने ही सबसे पहले कपूर हाउस से कुछ चिल्लाने की आवाज सुनी थी। इसके बाद उन्होंने एक अन्य पड़ोसी भंडारी को कहा कि कपूर हाउस से कुछ कराहने की आवाज आ रही है। इसके बाद दोनों महिलाओं ने जैसे ही कपूर हाउस का गेट खोला तो उनकी नजर घर में काम करने वाली नौकरानी पर पड़ी, जिस पर अटैक हो चुका था, वो लहूलुहान हालत में दर्द से कराह रही थी। नौकरानी को इस हालत में देखकर दोनों महिलाएं घबरा गई. तभी उन दोनों महिलाओं की नजर घर में मौजूद एक युवक पर पड़ी, जिसके हाथ में पेचकस था। इसके बाद दोनों महिलाओं ने जोर से चोर-चोर चिल्लान शुरू कर दिया।
पड़ोसियों ने बताया कि इस दौरान युवक घर से निकलकर भाग गया था। हालांकि महिलाओं ने जोर-जोर से चोर-चोर चिल्लाया तो गली के अगले मोड पर लाइब्रेरी है, वहां पर कुछ युवक बैठे हुए थे। उन्होंने उस आरोपी को वहीं पर पकड़ लिया। आरोपी के पास महिला का चेन भी बरामद हुआ है। इसके बाद उस युवक को पुलिस के सुपुर्द किया गया।