राज्य सभा के लिए भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया नामांकन – News Debate

राज्य सभा के लिए भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया नामांकन

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा मे प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राज्यसभा सांसद के लिए नामांकन दाखिल कर लिया है। आज भट्ट ने विधानसभा पहुंचकर महेंद्र भट्ट ने राज्यसभा प्रत्याशी के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।

इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम सांसद हरिद्वार डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी व कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, विधायक खजान दास, महामंत्री संगठन अजय कुमार के साथ ही बीजेपी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

गौरतलब है कि उत्तराखंड राज्य की तीन राज्यसभा सीटों में से एक राज्यसभा की सीट 2 अप्रैल को रिक्त होने जा रही है। वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी काबिज हैं। भाजपा ने इस बार प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को राज्यसभा प्रत्याशी नामित किया गया है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भट्ट को राज्य सभा नामित करने के निर्णय के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सामान्य परिस्थितियों से आये एक जमीनी कार्यकर्ता और विभिन्न पदों पर अपने अनुभव तथा कार्यकुशलता को साबित कर आगे बढे भट्ट को मौका मिलना एक कार्यकर्ता के लिए बेहतर निर्णय है। भट्ट के अनुभव राज्य के लिए बेहतर और लाभदायक साबित होंगे।

वहीं राज्य सभा के लिए नामित महेंद्र भट्ट ने कहा कि उनके लिए यह सौभाग्य का क्षण है और वह हाई कमान तथा जनता की अपेक्षा पर खरा उतरेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *