रोमियो लेन बार प्रकरण मे कप्तान और आईजी का जवाब तलब – News Debate

रोमियो लेन बार प्रकरण मे कप्तान और आईजी का जवाब तलब

देहरादून। देर रात तक रोमियो लेन बार खुलने और बार मे आईजी की उपस्थिति को लेकर गरमाये मामले को पुलिस मुख्यालय ने गंभीरता से लिया है और कड़ा रुख अपनाया है।

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) डॉ. वी. मुरुगेशन द्वारा पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल से सम्पूर्ण घटनाक्रम के संबंध में स्थिति स्पष्ट करते हुए विस्तृत एवं तथ्यात्मक आख्या 24 घंटे के भीतर पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया है।

बार बंद कराने पहुंची पुलिस तो सामने आ गए आईजी

बताया जाता है कि शनिवार रात 12:30 बजे तक रोमियो लेन बार में जाम छलक रहे थे। हालांकि ब्रिगेडियर की हत्या के बाद राजधानी मे 11 बजे तक ही बार खोलने को कड़े निर्देश जारी किये गए थे। बताया जाता है कि एसपी सिटी फोर्स के साथ बार पहुंचे तो एकाएक आईजी उनके सामने आ गए और उन्होंने एसपी सिटी को वहां से जाने को कहा। सूचना मिलने पर एसएसपी परमेंद्र सिंह डोबाल खुद लाव लश्कर के साथ पहुंचे और उन्होंने करीब एक बजे बार बंद कराया। कप्तान सारे स्टाफ को भूतल पर ले आए और भविष्य के लिए चेतावनी दी। तब तक आईजी वहां से खिसक चुके थे। बार की यह घटना वहां के सीसीटीवी कैमरों में कैद है।

गौरतलब है कि गत 30 मार्च ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की हत्या कर दी गई थी। यह वारदात इसी तरह की बार-पब की मनमानी का नतीजा थी। आरोपी मसूरी रोड स्थित जेनजी बार में सुबह छह बजे शराब पीकर निकले थे। पुलिस से सख्ती दिखाई और सभी बार को रात 11बजे तक का समय दिया गया। पुलिस ने कई बार और रेस्टोरेंट के सीसीटीवी कैमरों की निगरानी भी अपने हाथ में ले ली।सीसीटीवी पर भी रात 12.30 बजे रोमियो लेन के बाहर भीड़भाड़ का नजारा दिखा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *