चमोली मे खाई मे गिरा मैक्स वाहन, महिला सहित 2 की मौत, 5 घायल

देहरादून। उत्तराखंड के चमोली में जोशीमठ-सलूड़-डुंग्रा मोटर मार्ग पर बुधवार देर शाम सड़क हादसे मे महिला समेत दो लोगों की मौत हो गयी।

मिली जानकारी के अनुसार जोशीमठ से पगनों गांव की ओर जा रहा मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई मे गिर गया। हादसा देर शाम साढ़े छह बजे हुआ। पगनों गांव के समीप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। जिसमें सवार काई देवी (60) पत्नी अषाड़ सिंह, ग्राम पगनों और भोपाल लाल (65) पुत्र मालकू लाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जोशीमठ कोतवाली पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने घायलों को रेस्क्यू कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ में भर्ती करा दिया है।

हादसे मे  मेहरबान सिंह (45) पुत्र भोपाल सिंह, प्रदीप सिंह (35) पुत्र खेम सिंह, सरोजनी देवी (60) पत्नी ज्ञान सिंह तथा प्रदीप पंवार की पांच व आठ साल की दिव्यांशी व रुद्रांशी घायल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *