दो दिवसीय प्रवास पर दून पहुंची राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु

देहरादून। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु दो दिवसीय प्रवास पर देहरादून पहुँच गयी है।

राष्ट्रपति के उत्तराखंड आगमन पर गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया | राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को उत्तराखंड में अपने प्रथम दो दिवसीय प्रवास पर देहरादून पहुंची हैं।

इस अवसर पर उपस्थित कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, श्री सौरभ बहुगुणा, मुख्य सचिव डॉ एस एस संधू , पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, कमिश्नर गढ़वाल सुशील कुमार, जिलाधिकारी देहरादून तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भी राष्ट्रपति का अभिवादन किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *