कांग्रेस की कुंडली जनता के पास, दुष्प्रचार से फिर मुँह की खायेगी: चौहान - News Debate

कांग्रेस की कुंडली जनता के पास, दुष्प्रचार से फिर मुँह की खायेगी: चौहान

भ्रष्टाचार को परंपरा बना चुकी कांग्रेस अब दुष्प्रचार से बुन रही सत्ता का ख्वाब

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस के कृत्यों की पूरी कुंडली जनता के पास है और दुष्प्रचार अभियान से वह निश्चित रूप से मुँह की खायेगी।

कांग्रेस के हस्ताक्षर अभियान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि जनता ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर ही कांग्रेस को खारिज किया और आज वह अस्तित्व की जंग लड़ रही है। उन्होंने कहा कि जब भी प्रदेश मे घपले घोटालों का जिक्र आता है तो सबकी निगाहें कांग्रेस नेता और कांग्रेस शासन पर जाता है।

चौहान ने कहा कि कांग्रेस की पहली निर्वाचित सरकार को 56 घोटालों का श्रेय जाता है और जिस सरकार पर राज्य को संवारने का दायित्व था वह आकंठ भ्रष्टाचार मे डूब गयी। इसके बाद कांग्रेस ने दोबारा सरकार बनायी तो उसी परंपरा को निभाया। विधायकों की खरीद फरोख्त, आबकारी के स्टिंग ऑपरेशन और खनन सहित भर्ती घोटालों के जिन्न देश दुनिया ने देखे।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को सरंक्षण देने वाली कांग्रेस के कारनामों की लम्बी सूची जनता के पास है और वह सोच रही है कि दुष्प्रचार से पुराने पाप धुल जायेंगे। कांग्रेस विपक्ष मे रहकर जनता से संवाद स्थापित नही कर पायी न ही जन समस्याओं को सदन मे उठा पायी। अब चुनाव नजदीक आते ही दुष्प्रचार के बूते खोई जमींन को हासिल करने का ख्वाब देख रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मुख्यमंत्री जहाँ घपले घोटालों या अन्य वजह से जनता ने खुली आँखों से देखे तो मंत्रियों की स्थिति यह रही कि सभी सुपर सीएम माने जाते थे। सरकार के साथ मंत्री और लालबत्तीधारक भी बेलगाम थी और जनता भ्रष्टाचार के बोझ से पिस रही थी। सीएम हाउस से लेकर राज्य के अतिथि गृह रंगरलियों के अड्डे बन गए थे।

उन्होंने कहा कि धामी सरकार का रिपोर्ट कार्ड जनता के पास है और जनता बेहतर जानती है कि राज्य मे विकास की रफतार क्या है। सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और पीएम मोदी के मार्गदर्शन मे राज्य मे ऐतिहासिक विकास हुआ है। जनता कांग्रेस के दुष्प्रचार का जवाब देगी तो साथ ही भाजपा को तीसरी बार आशीर्वाद देने को उत्सुक है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *