देहरादून। निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल में फंसे मजदूरों को सकुशल बाहर निकालने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री निशंक ने इसे मोदी और धामी की सक्रियता का परिणाम बताया। निशंक ने कहा की डबल इंजन की सरकार ने यह साबित कर दिया की वह जटिल से जटिल आपदा में निपटने में सक्षम है।
निशंक ने कहा की भू धसाव के कारण टनल में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए पहले ही दिन से जिस तेजी से राज्य और केंद्र सरकार ने कार्य किया वह सराहनीय रहा है और उसी का परिणाम है की आज सभी मजदूर सकुशल बाहर निकाले गए हैं।निशंक ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी तथा केंद्रीय मंत्री जनरल वी के सिंह के प्रयासों को भी सराहा। निशंक ने केंद्रीय एजेंसियों ,सेना,अर्धसैनिक बलो ,अंतर्राष्ट्रीय एक्सपर्ट्स सहित प्रदेश प्रशासन तथा बचाव कार्य में जुटे कर्मियों एवं श्रमिकों की कार्यकुशलता को भी सराहा ,निशंक ने कहा की घटना यह दर्शाती है की भारत अब हर संकट से उबरने की क्षमता रखता है। आस्था से जुड़े प्रश्न पर निशंक ने कहा की यह देवभूमि है और यहां के कण कण में देवी देवताओं का वास है। जिस तरह से टनल के मुख्य प्रवेश पर बाबा बौखनाग के अस्थाई मंदिर की स्थापना ,पूजा- पाठ के बाद बचाव कार्य में तेजी आई और धीरे धीरे सुखद परिणामों की आस जगी यह साबित करता है आस्था बलवान है। उन्होंने इसे विज्ञान और आस्था का जीता जागता उदाहरण बताया।