कश्मीर के डोडा मे खाई मे गिरी बस, 36 मरे, 19 घायल – News Debate

कश्मीर के डोडा मे खाई मे गिरी बस, 36 मरे, 19 घायल

श्रीनगर। कश्मीर के डोडा इलाके में यात्रियों से भरी बस अचानक 300 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे मे 36 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 19 घायल बताये जा रहे हैं।

जम्मू किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को एक बस चिनाब नदी की गहरी खाई में गिर गई, जिसमें कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हैं। बताया जा रहा है कि बस में 50 लोग सवार थे। फिलहाल, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या में और इजाफा हो सकता है।

पुलिस के अनुसार 52 सीट वाली बस में 50 यात्री बैठे थे। यात्रियों से भरी यह बस जम्मू-कश्मीर के डोडा में बुधवार को चिनाब नदी की 300 फीट गहरी खाई में गिर गई। कुछ यात्रियों की जहां मौके पर मौत हो गई तो कुछ यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को अस्सर के प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल (पीएचसी) केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने इस घटना पर दुख जताया और एक्स पर लिखा, ‘डोडा के अस्सर में एक दुखद बस दुर्घटना में लोगों की मौत से बेहद दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं और दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रभावित व्यक्तियों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए मंडलायुक्त एवं जिला प्रशासन को निर्देशित किया।

जेके02सीएन-6555 बस बटोटे-किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर त्रुंगल-अस्सार के पास सड़क से फिसल गई और 300 फुट नीचे खाई में गिर गई। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है और कुछ शव बरामद किये गये हैं। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *