मंगलौर में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 15 स्थानों पर केबल उतारकर सील - News Debate

मंगलौर में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 15 स्थानों पर केबल उतारकर सील

रुड़की,16 अक्टूबर (अनिल पुंडीर): मंगलौर में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर 15 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी। संयुक्त टीम ने मौके पर अवैध रूप से डाली गई केबल उतरवाकर सील कर दी। विभाग ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। अभियान से बिजली चोरी करने वालों में खलबली मची रही।

विद्युत वितरण उपखंड मंगलौर के उपखंड अधिकारी अभिनव सैनी ने बताया कि विभाग को लगातार बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद गुरुवार को उपखंड मंगलौर, रामनगर और मापक भगवानपुर की संयुक्त टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मोहल्ला ईदगाह, बंदरटोल, टांडा रोड और मलानपुरा में 15 स्थानों पर सीधे केबल डालकर बिजली चोरी किए जाने के मामले पकड़े गए।

उन्होंने बताया कि सभी स्थानों पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए अवैध केबल उतरवाई गई और उसे सील किया गया। संबंधित लोगों के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी रोकने के लिए भविष्य में भी लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाए जाएंगे।उपखंड अधिकारी ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे वैध बिजली कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें। बिजली चोरी करना कानूनन अपराध है।

अभियान में उपखंड अधिकारी रामनगर ओमपाल सिंह, सहायक अभियंता मापक भगवानपुर अरुण कुमार, अवर अभियंता विकास कुमार, अभिषेक सहित विभाग का लाइन स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *