सभी भारतीयों ने छोड़ा खारकीव, सूमी में फंसे छात्रों से संपर्क की कोशिश; विदेश मंत्रालय का बयान

यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग के बीच कई भारतीयों को बाहर निकालने की कोशिश जारी है। भारत सरकार का ऑपरेशन गंगा अभियान जारी है। विदेश मंत्रालय ने बड़ा बयान जारी करते हुए कहा कि खारकीव से सभी भारतीयों को निकाल लिया गया है। सूमी में फंसे छात्रों से संपर्क की कोशिश की जा रहा है।

दूतावास उन लोगों से संपर्क करने का प्रयास करेगा जो अभी भी पीछे छूट गए हैं। मंत्रालय ने कहा कि सूमी और कुछ क्षेत्रों के अलावा बहुत अधिक नहीं बचे हैं। लगभग सभी भारतीय खारकीव शहर छोड़ चुके हैं।

एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बागची ने कहा कि पिछले 24 घंटों में 15 फ्लाइट भारत पहुंचीं हैं जिनमें लगभग 2900 भारतीयों को निकाला गया है। ऑपरेशन गंगा के तहत 63 उड़ानें अब तक लगभग 13,300 भारतीयों को लेकर भारत पहुंचीं हैं। अगले 24 घंटों में 13 और फ्लाइट शेड्यूल हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *