
देहरादून। वीरवार को केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग तरसाली में देर सांय पहाड़ी टूटने के बाद मलवे मे दबे वाहन को रेस्क्यू टीम ने ढूंढ लिया है। वाहन से 5 शव बरामद किये गए है।
गौरतलब है कि कल देर शांय पहाड़ी टूटने से हाईवे का एक बड़ा हिस्सा टूट गया। मलवे की चपेट मे आने से एक वाहन दब गया। सुबह एसडीआरएफ, डीडीआरएफ , पुलिस आईटीबीपी एवं जिला प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू कार्य शुरू किया और दबे हुए वाहन को ढूंढ लिया। वाहन से 5 शव बरामद किये गए। एक व्यक्ति से मिली आईडी के आधार पर उसकी पहचान गुजरात की निकली। मृतकों के बारे मे जानकारी हासिल की जा रही है।