देहरादून। बागेश्वर उप चुनाव से ठीक पहले भाजपा से कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए 2022 मे इस सीट पर कांग्रेस से चुनाव लड़े रंजीत दास को भाजपा मे शामिल करा लिया।
आज भाजपा मुख्यालय में रंजीत दास ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली। रंजीत दास 2022 में कांग्रेस के टिकट पर बागेश्वर सीट से चुनाव लड़े थे। चंदन रामदास ने उन्हें 12 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। चुनाव ऐन पहले भाजपा के रणनीतिकारों का यह दांव अहम माना जा रहा है।