सचिवालय के समीक्षा अधिकारी की रहस्यमय मौत, जांच मे जुटी पुलिस

देहरादून। उत्तराखंड सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर तैनात वीरेंद्र सिंह शाही ने की घर मे रहस्यमयी परिस्थितियों मे मौत हो गयी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 4 बजे के लगभग 112 से सूचना प्राप्त हुई थी लेन नंबर 11 सोसाइटी एरिया क्लेमेनटाउन में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष क्लेमेनटाउन मय फोर्स मौके पहुंच गए।

शाही को 108 एंबुलेंस के माध्यम से दून चिकित्सालय भेजा गया जहाँ चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किया गया और शव को मोर्चरी रखा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वीरेंद्र सिंह शाही पुत्र श्री लाल सिंह निवासी लेन नंबर 11 ग्राफिक सोसाइटी क्लेमेंटाउन मूल निवासी ग्राम भैंसकोट थाना मुनस्यारी जनपद पिथौरागढ़ उम्र 34 वर्ष हाल सेवारत समीक्षा अधिकारी सचिवालय मे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *