खाई मे गिरी कार, महिला सहित दो की मौत, युवक घायल – News Debate

खाई मे गिरी कार, महिला सहित दो की मौत, युवक घायल

देहरादून। मसूरी धनौल्टी मार्ग पर सुवा खोली मसराना के बीच कार के खाई मे गिरने से महिला सहित दो लोगों की मौत हो गयी। कार देहरादून से उत्तरकाशी की ओर जा रही थी।

सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। टाटा सफारी कार सी एच 04 -0042 अनियंत्रित होकर 500से 700 मीटर गहरी खाई में गिरी थी। कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस टीम द्वारा  खाई में उतर कर दुर्घटना में घायल एक युवक को रेस्क्यू कर हॉस्पिटल भिजवाया गया। एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी थी

एक अन्य महिला को भी गंभीर हालत में रेस्क्यू कर सिविल हॉस्पिटल भिजवाया गया। घायल महिला की भी कम्युनिटी हॉस्पिटल मसूरी में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है।

घायल युवक मयंक नौटियाल पुत्र विवेकानंद नौटियाल निवासी धनारी धारकोट उत्तरकाशी उम्र 26 वर्ष का उपचार चल रहा है। जबकि मृतकों मे  श्रीमती रेशमी नौटियाल पत्नी विवेकानंद नौटियाल निवासी धनारी उत्तरकाशी धारकोट उत्तरकाशी उम्र लगभग 52 वर्ष तथा संदीप उनियाल पुत्र प्यारेलाल निवासी उनियाल गांव टिहरी गढ़वाल उम्र 42 वर्ष है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *