स्कूल से नदारद रहने पर प्रधानाध्यापक सस्पेंड

देहरादून। जिला पौडी के जयहरीखाल ब्लॉक के कोलागाड के प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को स्कूल से अधिकतर नदारद रहने पर सस्पेंड कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने लापरवाह प्रधानाध्यापक को उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।

प्राथमिक विद्यालय कोलागाड़ में सेवारत प्रधानाध्यापक हरित कुमार बीते अप्रैल और मई महीने में कई दिन बिना अवकाश स्वीकृत के स्कूल से नदारद रहे। अधिकारियों द्वारा जवाब तलब किये जाने पर वह संतोष जनक जवाब नही दे पाए। मार्च-अप्रैल और मई माह में बायोमेट्रिक उपस्थिति से प्रधानाध्यापक के अनुपस्थिति रहने की भी पुष्टि हुई है। वहीं विद्यालय अनुदान का समुचित उपयोग नहीं करने,विभागीय बैठकों में अनुपस्थित रहने, राजकीय कार्यों में सहयोग न करने तथा आरटीई अधिनियम का उल्लंघन करने सहित कई आरोप प्रधानाध्यापक पर लगे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय से सबद्ध करते हुए अगले 20 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *