नशीला पदार्थ पिलाकर 25 दिन तक महिला के साथ हुआ दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

काँवड यात्रा मे आयी थी महिला, महिला आयोग ने लिया संज्ञान

देहरादून। काँवड यात्रा मे आयी एक महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर 25 दिन तक दुष्कर्म का मामला प्रकाश मे आया है। महिला आयोग के संज्ञान के बाद महिला को रिकवर कर अस्पताल मे भर्ती किया गया है और मुकदमा दर्ज किया गया है।

मामला रुड़की का है। लगभग 25 दिन पूर्व फैजाबाद की एक महिला जो कि वर्तमान में गाजियाबाद की निवासी है काँवड़ के लिए रुड़की आयी थी। जिसे रुड़की के एक युवक ने नशीला पदार्थ पिला कर बेहोश कर लिया और उसे अपने साथ अपने कमरे में ला गया और प्रतिदिन उसके साथ उसके साथ नशे की हालत में दुष्कर्म करने लगा। शुकता को महिला को नशे की हालत में पागल होता देख आरोपी कमरे से फरार हो गया था। इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को जानकारी दी कि एक महिला यहां नशे की हालत में चिल्ला रही है। तो पुलिस द्वारा महिला को सिटी अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार चल रहा है।

मामला महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल के संज्ञान में आने पर अध्यक्ष ने लगभग रात 9.40 बजे DG पुलिस अशोक कुमार , एसएसपी हरिद्वार से वार्ता करते हुए मामले में त्वरित कार्यवाही करने पीड़िता की प्राथमिकी दर्ज करने और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के लोए निर्देशित किया है। फिलहाल पीड़िता की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। पीड़िता का पति अस्पताल में मौजूद है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *