डीएवी कॉलेज की स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश की अंतिम मेरिट सूची जारी 

देहरादून। डीएवी कॉलेज, देहरादून द्वारा सीयूईटी 2023 स्नातक परीक्षा परिणाम के आधार पर बी.ए., बी.एससी., बी.कॉम. प्रथम वर्ष में प्रवेश के ईच्छुक उन सभी छात्र छात्राओं के लिए, जिन्होंने सीयूईटी 2023 की परीक्षा दी है, तथा कॉलेज में एन टी ए स्कोर के साथ आवेदन किया है, उन सभी की अंतिम वेटिंग मेरिट जारी कर दी है।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. के. आर. जैन के अनुसार  7 और 8 अगस्त  को इस अंतिम प्रतीक्षा मेरिट सूची में स्थान पाने वाले छात्रों को सत्र 2023 -24 के लिए बी.ए., बी.एससी. और बी.कॉम. प्रथम वर्ष में प्रवेश कमेटी द्वारा निर्धारित समय प्रातः 10:30 से अपराह्न 1:30 तक प्रवेश दिए जायेंगे l

प्रो. के. आर. जैन ने बताया कि इस अंतिम मेरिट सूची में आने वाले छात्र / छात्रा अपनी संबंधित कमेटी के सामने एप्लीकेशन फॉर्म की दो प्रतियां तथा अपेक्षित प्रमाण पत्रों के साथ रिपोर्ट करें, जिससे उन्हें कॉलेज में प्रवेश दिये जाने की कार्यवाही की जा सके।

प्रवेश प्रक्रिया समिति के समन्वयक प्रो. प्रो. रमेश शर्मा ने बताया कि प्रवेश समितियां द्वारा कॉलेज में अंतिम मेरिट सूची के साथ साथ, मुख्य मेरिट सूची तथा प्रथम वेटिंग मेरिट सूची के अब तक प्रवेश न ले पाने वाले छात्रों को भी 7 और 8 अगस्त को प्रवेश दिया जाएगा l

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *