
देहरादून। पटेलनगर पुलिस ने महिला से कंगन लूट प्रकरण मे 3 महिलाओं सहित 4 को गिरफ्तार किया है।
बीते रविवार को विवेक शर्मा निवासी लेन न 05 आशिमा विहार ने थाना पटेल नगर मे रिपोर्ट दर्ज करायी कि उनकी माता पैदल-पैदल टर्नर रोड से अपने घर जा रही थी तभी पीछे से एक महिला द्वारा बुजुर्ग महिला से जान-पहचान का बताकर बातचीत शुरू की गई। कुछ देर साथ चलने के बाद पीछे से एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार आई तो महिला ने बुजुर्ग महिला को गाड़ी में बैठने के लिए कहा कि हम आपको घर छोड़ देते हैं। जब बुजुर्ग महिला द्वारा मना किया गया तो उस महिला ने बुजुर्ग महिला को जबरदस्ती गाड़ी में बिठा दिया। गाड़ी में पहले से ही एक पुरुष और 2 महिलाएं थी। बुजुर्ग महिला को गाड़ी में बैठा कर जबरदस्ती हाथ से सोने का कंगन निकाल लिया और डेढ़ सौ दो सौ मीटर चलने के बाद महिला को गाड़ी से नीचे उतार कर गाड़ी से भाग गए।
पुलिस टीम द्वारा पीड़ित महिला से गहन पूछताछ कर आरोपियों के बारे में जानकारी ली गई। घटनास्थल पर आने जाने वाले मार्गो की जानकारी की गई व घटनास्थल पर आने-जाने मार्गो में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। कल आरोपियों को कुल्हाल चेक पोस्ट के पास से माल सहित गिरफ्तार कर दिया गया जिन्हे आज कोर्ट मे पेश किया गया।
आरोपियों मे हंसराज उर्फ हंसा पुत्र हमीर सिंह निवासी लकडोई तहसील तिलहर जिला पटियाला पंजाब, टोनी पत्नी सिंगला निवासी गोंदिया खेड़ी जिला पटियाला पंजाब, राडो पत्नी गुलजार निवासी हड़े थाना बरनाल जिला संगरूर पंजाब तथा जत्तो पत्नी सुखविंदर निवासी सनाम जिला संगरूर पंजाब हैं।