![](https://newsdebate.in/wp-content/uploads/2024/07/bktc-ad.jpg)
देहरादून। रायपुर पुलिस नें दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विगत दिवस एक महिला ने थाने मे तहरीर दी कि वह मयूर विहार क्षेत्र में एक फ्लैट में घर का काम करती थी। उसी फ्लैट के मालिक के कुत्ते को घुमाने का काम एक अन्य व्यक्ति करता था। जिसने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद मे उसे जानकारी मिली कि उक्त व्यक्ति शादीशुदा है। जिसे उसने मिलने को मना कर दिया, लेकिन उसके द्वारा मना करने पर भी उसके साथ किसी न किसी बहाने अलग अलग जगह ले जाकर दुष्कर्म किया। वह 2 माह की गर्भवती है। वह उस व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई चाहती है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
पुलिस ने आरोपी सुमित कुमार पुत्र विजेंद्र कुमार निवासी मकान नंबर 213 अंबेडकर कॉलोनी डीएल रोड डालनवाला देहरादून को सूचना के 12 घंटे के अंदर ऋषि नगर चौक सहस्त्रधारा रोड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय द्वारा उसे को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।