ज़मीन कब्जाने आए 10 लोग गिरफ्तार – News Debate

ज़मीन कब्जाने आए 10 लोग गिरफ्तार

देहरादून। रायपुर पुलिस ने ज़मीन कब्जाने आए 10 शातिर दबोचे है। इस दौरान एक TO222HR0032K स्कर्पियो कार भी सीज की गयो है।

112 सिटी कन्ट्रोल रुम ने थाने में सूचना दी कि रिग रोड शराब के ठेके के बराबर मे कुछ व्यक्ति अपनी गाडियो मे आ रखे है जिनके द्वरा प्लाट मे भू-स्वामी के स्वमित्व को लेकर विवाद हो रहा है। उन्होंने अपने मुँह पर कपडा ढका हुआ है एवं अपनी पहचान छुपाने की कोशिश कर रहे है। सूचना पर उ0नि0 वेद प्रकाश व पूर्व से रवाना चीता मौके पर पहुचा तो मौके पर पंहुचे। सभी लोग  भू-स्वामी के स्वमित्व को लेकर आपस मे लड़ झगड़ रहे थे। दोनो पक्ष उत्तेजित होकर चिल्लाने लगे। इससे आसपास भीड़ जमा होने लगी और यातायात भी बाधित हो रहा था। पुलिस ने सभी को थाने चलने को कहा तो उन्होंने थाने चलने के लिये इंन्कार कर दिया। आखिरकार पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों में  पप्पू पुत्र रफल सिंह निवासी रुड़की जनपद हरिद्वार उम्र 32 वर्ष,जितेंद्र पुत्र मुकेश कुमार निवासी रुड़की गंगनहर हरिद्वार उम्र 28 वर्ष,मनोज पुत्र ओमप्रकाश निवासी देवबंद सहारनपुर उम्र 38 वर्ष,नितेश पुत्र नारायण सिंह निवासी झबरेड़ा थाना झबरेड़ा उम्र 31 वर्ष,भूपेंद्र कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी देवबंद सहारनपुर उम्र 40 वर्ष,हिमांशु पुत्र संसार सिंह निवासी मीरपुर थाना देवबंद सहारनपुर उम्र 22 साल,हिमांशु पुत्र अनूप सिंह निवासी झबरेड़ा हरिद्वार उम्र 23 वर्ष,सुलभ सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी मीरपुर थाना देवबंद सहारनपुर उम्र 23 वर्ष,सोनू कुमार पुत्र राधेश्याम निवासी लोग नेहरू ग्राम थाना रायपुर देहरादून उम्र 43 वर्ष तथा संतोष क्षेत्री पुत्र गोविंद क्षेत्रीय निवासी नेहरू ग्राम रायपुर देहरादून उम्र 34 वर्ष है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *