सार्वजनिक स्थान मे झगड़े पर एक्सन, यू- ट्यूबर समेत चार गिरफ्तार - News Debate

सार्वजनिक स्थान मे झगड़े पर एक्सन, यू- ट्यूबर समेत चार गिरफ्तार

देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में सार्वजिनक स्थान पर झगड़ा करने पर पुलिस ने यू ट्यूबर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यू-ट्यूबर द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति से मारपीट करते हुए शांति व्यवस्था भंग करने के प्रयास पर पुलिस ने कार्रवाई की। घटना में पीड़ित व्यक्ति की तहरीर पर यू- ट्यूबर व उसके साथियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना बीते पांच अक्तूबर की बताई गई है। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि नेक्सा शोरूम हरिद्वार बायपास रोड पर कुछ युवक आपस में लड़ाई झगड़ा कर रहे हैं। सूचना पर थाना नेहरू कॉलोनी से पुलिस कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे। आरोप है कि मौके पर कंटेंट क्रिएटर/यू टयूबर अनुराग डोभाल व उसके साथियों द्वारा कथित तौर पर राज सिंह चौहान नाम के व्यक्ति के साथ मारपीट की जा रही थी। मौके पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस कर्मियों द्वारा दोनों पक्षों को समझाते हुए चौकी बायपास थाना नेहरू कॉलोनी पर लाया गया। चौकी पर दोनों पक्षों से वार्ता के दौरान अनुराग डोभाल, अभिषेक, अभय चौधरी एवं कुर्बान फिर से राज सिंह चौहान के साथ मारपीट पर उतारू हो गए। जिन्हें पुलिस कर्मियों द्वारा काफी समझाने का प्रयास किया गया। इस दौरान मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई थी। जिस पर तत्काल मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाते हुए मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत पुलिस द्वारा चारों व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत नियमानुसार हिरासत में लिया गया तथा मारपीट में घायल राज सिंह चौहान को मेडिकल परीक्षण के लिए दून अस्पताल भेजा गया।

प्रकरण में राज सिंह द्वारा घटना के संबंध में दी गई तहरीर के आधार पर अनुराग डोभाल व अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों में अनुराग डोभाल पुत्र जगदंबा डोभाल, निवासी मोना शेट्टी होम, टावर, फ्लैट खरड़, चंडीगढ़, उम्र- 29 वर्ष, अभिषेक पुत्र सतीश कुमार, निवासी घाट खेड़ा, थाना रामपुर मनिहारन, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र- 22 वर्ष, अभय चौधरी पुत्र संजीव कुमार, निवासी बहादारपुर जट, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार, उम्र- 23 वर्ष और कुर्बान पुत्र शराफत, निवासी गढ़ी बेसक, थाना सनोली, जिला पानीपत, हरियाणा, उम्र- 23 वर्ष है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *