नदी मे नहाने गए चार छात्रों की डूबने से मौत – News Debate

नदी मे नहाने गए चार छात्रों की डूबने से मौत

देहरादून। चमोली जिले के देवाल इंटर कॉलेज के चार छात्रों की नदी मे नहाते समय डूबने से मौत हो गई। घटना शुक्रवार की है जब छात्र स्कूल से घर नही लौटे थे।

प्रशासन के अनुसार  देवाल इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले प्रियांशु पुत्र रघुवीर बिष्ट निवासी धरागांव, गौरव सिंह पुत्र भरत सिंह निवासी ओडर, अंशुल पुत्र स्वर्गीय हरेंद्र सिंह बिष्ट निवासी सोड़िग, अनिल मिश्रा पुत्र राकेश मिश्रा निवासी इच्छोली, शुक्रवार को स्कूल गए थे, लेकिन स्कूल की छुट्टी होने बाद घर नहीं पहुंचे तो घर वालों को चिंता होने लगी।  मामले की सूचना परिजनों ने गांव को बताई । इसके बाद  छात्रों की तलाश की गई। रातभर  तलाश करने के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल पाया।

शनिवार सुबह कलसिरी गांव के ग्रामीणों को कैल नदी में चार शव  दिखाई दिए। घटना की जानकारी मिलते ही  लापता छात्रों के परिजनों के साथ ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे, तो चारों शव लापता किशोरों के निकले। सूचना पर थराली के उप जिलाधिकारी  प्रशासनिक अमले के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। किशोरों के शवों  को नदी से बाहर निकाला। आशंका है कि स्कूल की छुट्टी होने के बाद नहाने के लिए वे नदी में चले गए होंगे। घटना के बाद गाँव मे कोहराम मच गया। बताया जाता है की नदी का जल स्तर भी अधिक नही था और पानी भी साफ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *