कार खाई मे गिरी, 5 की मौत, एक घायल – News Debate

कार खाई मे गिरी, 5 की मौत, एक घायल

देहरादून।  चमोली में हुए हादसे के बाद शनिवार को फिर उत्तरकाशी से एक दुखद खबर आयी। सुबह यमुनोत्री हाईवे पर एक कार खाई में गिर में गई जिसमें पांच लोगों की मौत की खबर है।

घटना उत्तरकाशी के डुंडा तहसील क्षेत्र में ब्रहमखाल के समीप यमुनोत्री हाईवे की है। बताया जाता है कि कार अचानक अंनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गयी। कार मे 6 लोग सवार थे। जिसमे तीन महिला और तीन पुरूष थे। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस व प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई  और रेस्क्यू कार्य जारी है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद उत्तरकाशी के यमुनोत्री हाइवे पर ब्रह्मखाल के समीप हुई वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिये। उन्होंने दुर्घटना में घायल के निशुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *