खाई मे गिरा वाहन, 12 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी

देहरादून। चमोली के जोशीमठ से आज दुखद खबर आयी है। टाटा सूमो वाहन के खाई मे गिरने से उसमे सवार 12 लोगों के मौत की खबर है। मृतकों मे 2 महिलाएं भी बताई जा रही है। एसडीआरएफ मृतको को खाई से बाहर निकालने मे जुटी हुई है। दुर्घटना जोशीमठ तहसील अन्तर्गत उर्गम पला जखोला मार्ग पर हुई। वाहन मे 14 लोग सवार बताये जा रहे है। बताया जाता है कि जैसे ही वाहन नीचे गिरा तो छत मे बैठे 2 लोगों ने छलांग लगा थी। दोनो ही लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे है।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी चमोली से फोन पर बात कर तेजी से राहत व बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिये। साथ ही दुर्घटना में घायलों के निशुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये।

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल सहित एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस व प्रशासन की टीम घटना स्थल पर रेस्क्यू में जुटी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *