खाई मे गिरा डंपर, चालक की मौत, शव बरामद - News Debate

खाई मे गिरा डंपर, चालक की मौत, शव बरामद

अल्मोड़ा। थाना भत्रोजखान के अंतर्गत मोहान से लगभग 10 किलोमीटर पहले कुमेरिया डेन रिजॉर्ट के पास एक डंपर गहरी खाई मे गिर गया। घटना मे चालक की मौत हो गयी। 

SDRF पोस्ट भीकियासैंण से अपर उप निरीक्षक सुंदर सिंह बोरा के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई और मौके पर पहुंचकर लापता चालक की तलाश शुरू की। सर्चिंग के दौरान टीम को दुर्घटनाग्रस्त डंपर के चालक का शव गहरी खाई में मिला। टीम द्वारा रोप के माध्यम से कठिन एवं दुर्गम खाई से शव को सुरक्षित बाहर निकाला गया तथा आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त डंपर में एक ही व्यक्ति सवार था, जिसकी दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

मृतक की शिनाख्त जसवंत सिंह उम्र 36 पुत्र गोपाल सिंह ग्राम गजार तहसील चौखटिया जिला अल्मोड़ा के रूप मे हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *