मैक्स खाई मे गिरी, एक की मौत, एक घायल

देहरादून। जनपद पौड़ी गढ़वाल के सिलोगी ब्लॉक स्थित गुम घण्ड्याल में एक मैक्स के खाई मे गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि एक घायल हो गयी। आज एसडीआरएफ को थाना सतपुली द्वारा सूचित किया गया कि सिलोगी ब्लॉक क्षेत्रान्तर्गत एक मैक्स वाहन सड़क से अनियंत्रित होकर लगभग 150-200 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

सूचना पर SDRF के उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार सतपुली व कोटद्वार से SDRF रेस्क्यू टीमें मय रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। बताया जाता है कि  मैक्स वाहन संख्या UK07TA- 3896 जिसमे 02 लोग सवार थे, अचानक अनियंत्रित होकर खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एक व्यक्ति वाहन में से पहले ही छिटक गया था जिसे स्थानीय लोगों द्वारा एम्स ऋषिकेश अस्पताल भिजवा दिया गया था जबकि अन्य 01 की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा मोके पर पहुँचकर गहरी खाई में उतरकर शव तक अपनी पहुँच बनाई व बॉडी बैग में डालकर रोप की सहायता से मुख्य मार्ग तक पहुँचाया। तत्पश्चात उक्त शव को राजस्व पुलिस के सुपर्द किया गया। मृतक की शिनाख्त विशाल पुत्र राजेंद्र तड़ियाल ग्राम बरगढ़ी रिखणीखाल के रूप मे हुई। वहीं अनूप पुत्र भूपेंद्र रावत ग्राम करतई  घायल है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *