पशुलोक बैराज से फरीदाबाद के युवक का शव बरामद

देहरादून। एसडीआरएफ ने पशुलोक बैराज से फरीदाबाद के युवक का शव बरामद किया गया है।

आज SDRF डीप डाइविंग टीम को सूचना प्राप्त हुई कि पशुलोक बैराज में एक शव दिखाई दे रहा है। सूचना पर पोस्ट ढालवाला से आरक्षी किशोर कुमार के हमराह SDRF टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF टीम द्वारा बैराज में उतरकर रोप की सहायता से उक्त शव को बाहर निकाला जिसके उपरांत बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर सिविल पुलिस के सुपर्द किया। युवक की पहचान परिजनों द्वारा कर ली गयी। उक्त युवक मनीष गौतम पुत्र श्रीचंद गौतम, उम्र – 25 वर्ष, निवासी फरीदाबाद, हरियाणा से विगत 04 अक्टूबर को ऋषिकेश घूमने आया था। शिवपुरी में नदी में नहाने के दौरान युवक पैर फिसलने से नदी की चपेट में आकर डूब गया था। विगत दिनों से ही SDRF द्वारा भी युवक की सर्चिंग की जा रही थी।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *