टूटे पिछले सभी रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में लगातार बढ़ रही है सैलानियों की तादात

चमोली। मानसून की बारिश के बाद फूलों की घाटी अपने पूरे यौवन पर है। घाटी में चारों तरफ हरियाली है और रंग-बिरंगे फूल खिले हुए हैं। देसी-विदेशी सैलानियों से पूरी घाटी गुलजार है। सैलानियों की भीड़ से इस वर्ष नया रिकॉर्ड बन गया है।

विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, 1 जून से 31 जुलाई की अवधि में कुल 16,462 पर्यटक आए, जिनमें 16,376 भारतीय और 86 विदेशी शामिल हैं। इनसे कुल 30,35,300 । रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। इसकी तुलना में पिछले वर्ष 1 जून से 31 अक्तूबर 2025 की अवधि में कुल 15,924 पर्यटक आए थे, जिनमें 15,508 भारतीय और 416 विदेशी पर्यटक शामिल थे। कुल राजस्व 33,28,050 रुपये दर्ज किया गया था। फूलों की घाटी के वन क्षेत्राधिकारी चेतन कांडपाल ने बताया कि जुलाई और अगस्त के महीने में घाटी में सबसे अधिक फूल खिलते हैं। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में सैलानियों की संख्या में और बढ़ोतरी होगी। वहीं, नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के उपवन संरक्षक अभिमन्यु ने बताया कि इस वर्ष फूलों की घाटी में सैलानियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। विभाग ने पहले से ही तैयारियां कर रखी थीं। मौसम विभाग के अलर्ट के दौरान सुरक्षा के लिहाज से सैलानियों को घाटी में जाने से रोका जाता है, लेकिन मौसम सामान्य होते ही सभी सैलानी घाटी पहुंच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *