देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय में कल हुए एक और पेपर लीक ने भाजपा सरकार की नाकामी की पोल खोल दी है। नकल और पेपर लीक रोकने के तमाम दावे खोखले साबित हुए हैं।
कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से वार्ता मे उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले कुछ सालों में लगभग एक दर्जन पेपर लीक हुए हैं। लाखों युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेल दिया गया। बेरोजगारी चरम पर है, और सत्ता दल से जुड़े हाकम सिंह व संजय धारीवाल जैसे नकल माफिया सरकारी संरक्षण में नौकरियों की नीलामी कर रहे हैं।
श्री धस्माना ने भाजपा पर सबसे गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जो दल खुद को सनातन और हिंदुत्व का ठेकेदार कहता है, वही अब आस्था पर हमला कर रहा है। भाजपा के राज में भगवान भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम मंदिर से 223 किलो सोना गायब होने, बद्रीनाथ धाम मे करोड़ों रुपए का चढ़ावा चोरी,अयोध्या राम मंदिर अरबों रुपए नकद, सोना, चांदी, हीरे-जवाहरात की चोरी इसके उदाहरण है। इन सब पर भाजपा और RSS पूरी तरह मौन हैं।
धस्माना ने ऐलान कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पेपर लीक, नकल माफिया और मंदिरों के चढ़ावे की चोरी” को जन-जन तक ले जाएगी।