विकासनगर। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने मादक पद्धार्थो की तस्करी करने वालो के खिलाफ कार्यवाही कर एक नशा तस्कर को दबोच लिया। आरोपी से 86.31 ग्राम स्मैक कीमत लगभग 26 लाख रुपये की स्मैक बरामद की गयी।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाल राजीव रौथाण ने मुखबिर की सूचना पर डाकपत्थर चौकी प्रभारी सतेन्द्र सिंह, एसआई सनोज कुमार, कांस्टेबल नरेश पन्त, नवीन कोहली, पदम सिंह, रविन्द्र चौहान आदि की टीम बनाई। टीम ने सूचना तंत्र पर गैस गोदाम विकासनगर क्षेत्र से जाकिर पुत्र वकील निवासी बड़ा कुंआ थाना मिर्जापुर सहारनपुर उ0प्र0 को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में पुलिस को आरोपी के कब्जे से 86.31 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया उसने स्मैक कैराना उत्तर प्रदेश निवासी एक स्थानीय व्यक्ति से खरीदी थी और विकासनगर के डाकपत्थर क्षेत्र में ड्राइवरों और कॉलेज के लड़कों को बेचता है। कोतवाल ने बताया आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।