दुखद खबर: बारातियों से भरी बस खाई मे गिरी, 6 शव बरामद – News Debate

दुखद खबर: बारातियों से भरी बस खाई मे गिरी, 6 शव बरामद

देहरादून। पौङी जिले के धुमाकोट के पास बारातियों से भरी बस के खाई मे गिरने की सूचना है। बस मे 45 लोग सवार थे। बताया जाता है कि बस हरिद्वार के लालढांग से कांडा गाँव बारात लेकर गयी थी। घटना सिमडी बैंड के पास की बताई जा रही है। खाई मे बस गिरने की सूचना के बाद स्थानीय लोग बचाव कार्यो मे जुटे। अभी तक 6 शव खाई से बाहर निकाले गए है। रात मे रेस्क्यू कार्य मे दिक्कत आ रही है। एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम भी मौक़े पर जुटी हुई है।

बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से दुर्घटना के बारे मे विस्तार से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने डीएम पौङी से फोन पर बात कर उन्हें पूरी सतर्कता के साथ राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा कंट्रोल रूम के अधिकारियों को हालात पर लगातार नजर बनाए रखने और जिले के अधिकारियों से लगातार सम्पर्क में रहने के निर्देश दिये। कहा कि शासन स्तर से हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराई जाए।

मुख्यमंत्री ने फोन पर विधायक लैंसडाउन से भी बात की। सीएम उत्तरकाशी की घटना की भी अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।मुख्यमंत्री ने अपने कल के पूर्व प्रस्तावित सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिये हैं।

बहुत दुखःद घटना है. लगभग 45 लोग बस में सवार थे. बस गहरी खाई में गिर गई है। वहां के अधिकारियों से मैंने बात की है। मैं खुद सभी से बात कर रहा हूं कि जल्द से जल्द बचाव का कार्य शुरू किया जाए। हमारा प्रयास है कि हर संभव मदद की जाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *